Advertisement

'भैया' या 'अंकल' कहे जाने से परेशान है उबर ड्राइवर, अपनी कार में लगाया ये नोटिस

Uber driver viral photo: उबर ड्राइवर की कार की सीट पर लिखा नोटिस खूब वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि उसे लोग भैया या अंकल बोल कर न पुकारें.

'भैया' या 'अंकल' कहे जाने से परेशान है उबर ड्राइवर, अपनी कार में लगाया ये नोटिस

Uber Driver Viral Photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Uber driver viral photo: सोशल मीडिया पर एक उबर ड्राइवर की कार की सीट पर लिखा एक नोटिस वायरल हो गया है. ट्विटर यूजर सोहिनी एम ने उबर ड्राइवर की तरफ से लगाए गए नोट को दिखाते हुए कार की सीट की एक तस्वीर पोस्ट की है. आप सभी सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास है? तो बता दें हम सभी रोजाना आने जाने के लिए कैब का इस्तेमाल करते हैं. कई बार सफर के दौरान ड्राइवर से बातचीत भी हो जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि बातचीत के दौरान आप ड्राइवर को क्या कहकर बुलाते हैं... ड्राइवर साहब, भैया, अंकल या कुछ और... मगर इससे क्या फर्क पड़ता? लेकिन ऐसा नहीं है! फर्क पड़ता है. दरअसल, एक उबर ड्राइवर को भैया या अंकल कहलाना पसंद नहीं है. इसलिए उन्होंने अपनी सीट के पीछे एक नोटिस लगा दी है, जो वायरल हो गया है.

उबर के इस ड्राइवर ने अपनी सीट के पीछे नोटिस में लिखा है- 'मुझे भैया या अंकल मत कहो.' इस ड्राइवर का पोस्ट वायरल हो गया है. नोटिस को लेकर अब लोग अपनी अलग-अलग दलीलें दे रहे हैं. फोटो के साथ ट्विटर यूजर सोहिनी एम ने इस पोस्ट को शेयर किया है.

यह भी पढ़ें: Video: मिड डे मील में चावल और नमक खाते दिखे बच्चे, प्रिंसिपल सस्पेंड 

एक यूजर ने लिखा है कि ड्राइवर, बॉस या टपोरी किसे कहा जाए? सोहनी ने इसके जवाब में लिखा है कि मुंबई में कई बुजुर्ग कैब ड्राइवर हैं. उन्हें नाम से पुकारना अजीब लगता है.

 

एक और यूजर ने लिखा है, "मैं हर ड्राइवर को 'ड्राइवर सर' कहती हूं. उन्हें भी बहुत अच्छा लगा. क्योंकि वह 20 साल में कैब चला रहा था, किसी ने उसे सर नहीं कहा, और उसने मुझसे इस बारे में कुछ मिनटों तक बात की."

यह भी पढ़ें: Video: तेज तूफान के बीच रिपोर्टिंग करते वक्त उड़ा रिपोर्टर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मैं उन्हें सर या मैम कहकर संबोधित करता हूं. यह सम्मानजनक और पेशेवर दिखता है. साथ ही, अंकल या भैया शब्द का इस्तेमाल करना बहुत बार गलत भी हो जाता है."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement