Advertisement

Viral Video: पानी भरने गई दो महिलाओं में भिड़ंत, एक ने दूसरे के सिर पर दे मारा मटका

वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों महिलाएं पहले तो बर्तन से एक दूसरे पर वार करती हैं. इसके बाद एक दूसरे के बाल पकड़ कर घसीटती हैं.

Viral Video: पानी भरने गई दो महिलाओं में भिड़ंत, एक ने दूसरे के सिर पर दे मारा मटका
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पानी हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है. एक दिन अगर पानी न मिले तो इसके हमारे शरीर पर बहुत ही बुरे असर देखने को मिल सकते हैं लेकिन कई बार पानी भरने के दौरान भी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि जान पर बन आती है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रह है. वीडियो में दो महिलाएं पानी के लिए एक दूसके का सिर फोड़ने पर उतारू नजर आ रही हैं. 

वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों महिलाएं पहले तो अपने-अपने बर्तन से एक दूसरे पर वार करती हैं. जब बर्तन से बात नहीं बनती तो उसे छोड़ एक दूसरे के बाल पकड़कर झगड़ने लगती हैं. आसपास खड़ी महिलाएं उन्हें छुड़वाने की कोशिश करती हैं लेकिन कोई फायदा नहीं. इन दोनों की इस फाइट का ऐसा जुनून था कि यह रुकने का नाम नहीं ले रही थीं. 

fight

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2022: 30 जून से शुरू होगी यात्रा, श्रद्धालुओं को देनी होगी यह जानकारी...नहीं तो

ऐसा लग रहा था कि ये दोनों महिलाएं लड़ने के फुल मूड में थीं. या ऐसा भी हो सकता है कि लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने की वजह से इनका पारा बढ़ गया होगा. इन दिनों भीषण गर्मी की वजह से कई जगह पानी की किल्लत हो गई है. हमारी मूलभूत जरूरतों में से एक पानी अगर न मिले तो सोचिए कितनी मुसीबत होगी. शायद यही वजह रही कि इन्हें एक दूसरे पर इतना गुस्सा आया कि तुरंत पानी भरने की जगह को जंग का मैदान बना दिया.

यह भी पढ़ें: Viral: वो कौन सी मुर्गी है जो हरे रंग के अंडे देती है?  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement