Advertisement

Video: लखनऊ अनप्लग्ड कैफे के बाहर लड़के से भिड़ गईं दो लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे, ऐसे बची शख्स की जान

लखनऊ के अनप्लग्ड कैफे में हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अनप्लग्ड कैफे विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

Video: लखनऊ अनप्लग्ड कैफे के बाहर लड़के से भिड़ गईं दो लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे,  ऐसे बची शख्स की जान

लखनऊ में मारपीट का वीडियो हो रहा है वायरल.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) इन दिनों विवादों के केंद्र में है. वजह है वहां से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले अलग-अलग वीडियो. पहले लुलु मॉल और अब अनप्लग्ड कैफे से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. अनप्लग्ड कैफे के बाहर 2 लड़कियों ने मिलकर एक लड़के को बुरी तरह से पीटा है.

वायरल  वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही शख्स कुछ बोलने की कोशिश कर रहा है उसे लड़कियां पीट दे रही हैं. यह घटना लखनऊ के अनप्लग्ड कैफे में हुई है. अनप्लग्ड कैफे विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

कांवड़िये की बाइक में लगी आग, पुलिस की वजह से टला हादसा

क्लिप में दो महिलाएं पब के सामने एक पुरुष की पिटाई करती दिख रही हैं. जैसे ही पुरुष कुछ बोलने की कोशिश करता है एक महिला बेरहमी से दीवार से एक फूलदान उठाती है और उसे पुरुष की पीठ पर जोर से मार देती है. जैसे ही क्लब के बाउंसर्स को लगा कि विवाद और बढ़ सकता है उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया और लड़के को पिटने से बचाया.

बीमार लंगूर को पुलिसवालों ने पिलाया ORS, यूं आई जान में जान

मारपीट करने वाली लड़कियों पर क्या हो सकता है एक्शन?

सोशल मीडिया पर लड़कियों के झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. अभी तक लड़कियों के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. अगर पीड़ित शख्स या क्लब की ओर से केस दर्ज कराया जाता है तो उनके खिलाफ धारा 144 के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement