Advertisement

Viral Video: बस में सीट के लिए झगड़ रहे थे दो बुजुर्ग, वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

बुजुर्गों के इस वीडियो को अगर आप म्यूट पर देखेंगे तो समझ नहीं पाएंगे कि ये झगड़ा हो रहा है. वहीं ऑडियो सुनने पर पता चलता है कि दोनों एक दूसरे पर कितने जोर से चिल्ला रहे थे.

Viral Video: बस में सीट के लिए झगड़ रहे थे दो बुजुर्ग, वीडियो देखकर आ जाएगा मजा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने सोशल मीडिया स्क्रोल करते हुए यह वीडियो जरूर देखा होगा. म्यूट पर देखें तो लगेगा दोनों कितने क्यूट बुजुर्ग हैं न जाने आपस में क्या बात कर रहे हैं लेकिन जैसे ही आप ऑडियो ऑन करेंगे तो इनकी सारी असलियत खुलकर सामने आ जाएगी. ये दोनों असल में सीट के झगड़ा कर रहे हैं. वो भी एक दूसरे पर चिल्ला-चिल्लाकर.

एक महोदय कह रहे हैं कि बहुत जगह है तो वहीं दूसरे कह रहे हैं कि नहीं जगह है. शायद अंकल ने बैठकर दूसरे अंकल को खिसकने को कहा होगा लेकिन अंकल अकेले बैठने के मूड में होंगे. बस इसी बात पर दोनों की बहस छिड़ गई. बहस भी ऐसी कि दोनों एक दूसरे से चिल्लाकर बात करने लगे. बस में मौजूद किसी शख्स को शरारत सूझी होगा तभी तो वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड रिजल्ट के इंतजार में सोशल मीडिया पर बना माहौल, मजेदार मीम्स वायरल

सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो वायरल हो गया. दोनों की झगड़े वाली जुगलबंदी सभी को हंसने पर मजबूर कर रही है. आवाज न सुनें तो देखकर लग नहीं रहा कि झगड़ा हो रहा होगा. वहीं ऑडियो सुनते हैं तो झगड़े की गंभीरता पता चलती है. वैसे सीट को लेकर झगड़ा भी बहुत बड़ी बात होती है. ऐसे सीन कई बार मेट्रो में देखने को मिल जाते हैं. लोग एक सीट के लिए मेट्रो में इस स्पीड से घुसते हैं कि फिर किसी चोट लगे तो लगे कोई गिरे तो गिरे उनका लक्ष्य केवल सीट प्राप्ति होता है.

यह भी पढ़ें: सालभर पढ़ाने के बाद भी बेटे के मैथ में आए 6 नंबर, फूट-फूटकर रोए पापा

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement