Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: शराब चुराने के लिए ठेके की दीवार में कर दिया छेद, अंदर ही जमाने लगे महफिल

वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स बहुत हैरान हैं और इन चोरों की हरकत पर हंस भी रहे हैं. पुलिस ने इन चोरों को दुकान से बाहर निकालने के लिए उसी छेद का इस्तेमाल किया जो इन चोरों ने अंदर जाने के लिए बनाया था. 

Viral Video: शराब चुराने के लिए ठेके की दीवार में कर दिया छेद, अंदर ही जमाने लगे महफिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक बार जब किसी को नशे की लत लग जाए तो आदमी नशे के लिए कुछ भी कर सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो लोगों ने शराब पीने के लिए चोरी करने का फैसला किया. कई बार लोग पैसे चोरी करके अपने लिए नशीले पदार्थों का इंतजाम करते हैं लेकिन यह दोनों तो सबसे दो कदम आगे निकले और शराब पीने के लिए शराब की दुकान की दीवार में ही छेद कर दिया और अंदर जाकर अपनी महफिल जमाने लगे.

शराब की दुकान में चोरी का यह अजीब-गरीब मामला तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले का है. जहां दो चोरों ने शराब की दुकान में चोरी के इरादे से दुकान की दीवार में छोटा सा छेद कर दिया. वैसे तो ये दुकान में चोरी करने के लिए ही घुसे थे लेकिन अंदर जाते ही इन्होंने पहले शराब पीने का फैसला लिया. वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स बहुत हैरान हैं और इन चोरों की हरकत पर हंस भी रहे हैं. पुलिस ने इन चोरों को दुकान से बाहर निकालने के लिए उसी छेद का इस्तेमाल किया जो इन चोरों ने अंदर जाने के लिए बनाया था. 

यह भी पढ़ें: Viral: केरल के स्कूल में हिजाब पहनकर ओणम मनाती छात्राओं का वीडियो वायरल

वीडियो Novinston Lobo नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक 48 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यूजर्स के इस पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा चोर जरूर किसी हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर्ड है.

यह भी पढ़ें: Fake or Real ? अच्छे भले आदमी को अचानक आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने मुक्के मारकर यूं बचाई जान

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement