Advertisement

Rajesh Khanna के गाने पर दो बच्चियों ने किया गजब का डांस, एक्सप्रेशन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Rajesh Khanna के फिल्म के गाने पर क्रिएट किया गया वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. जहां दो बच्चियां शानदार एक्स्प्रेशन के साथ डांस कर रही हैं.

Rajesh Khanna के गाने पर दो बच्चियों ने किया गजब का डांस, एक्सप्रेशन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Rajesh Khanna Song 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आए दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इन दिनों कई सारे शार्ट वीडियो ऐप मौजूद हैं जिन पर लोग अपनी-अपनी एक्टिविटी से हजारों लाखों वीडियो व्यूज बटोर लेते हैं. इन सभी ऐप में से लोग सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) का इस्तेमाल करते है. इंस्टाग्राम रील्स पर भारी संख्या में डांस के वीडियो मौजूद हैं. इंस्टाग्राम रील्स पर लोग लोकप्रिय गाने के साथ डांस का वीडियो शेयर करते हैं और रातों रात फेमस हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जहां बच्चे राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के मशहूर गाने पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं.

इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स पर दो लड़कियों के क्लासिक गाने पर डांस करने का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं. वीडियो में दो छोटी लड़कियां दिवंगत महान अभिनेता राजेश खन्ना की साल 1969 में आई फिल्म आराधना के गाने 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू...' पर बहुत ही खूबसूरत डांस कर रही हैं. वीडियो में मौजूद दोनों लड़कियां बड़े ही फनी अंदाज में गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. इनके गजब के एक्सप्रेशंस यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहा हैं.

ये भी पढ़ें - Love & Relationship: अपने पार्टनर के लिए बहुत वफादार होते हैं दीमक, मरने के बाद भी किसी दूसरे से नहीं बनाते संबंध 

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - रिश्तों में आ रही है खटास तो देखें ये वीडियो, फिर जवां हो जाएगा प्यार

वीडियो को इन लड़कियों के पिता रमेश भंडारी छेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है. रमेश हैदराबाद में रहते हैं. खबर लिखा जाने तक वायरल वीडियो को अब तक 1 लाख 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस पर यूजर्स के बहुत से रिएक्शन आ रहे हैं कई लोग इन बहनों के एक्टिंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं. राहुल ने लिखा गजब का डांस, यश ने लिखा दिल खुश कर दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement