Advertisement

Viral: नशे में धुत भाइयों के बीच फ्लाइट में हाथापाई, आखिर में एक ने दूसरे पर कर दी पेशाब

फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने भाइयों के इस उत्पात का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. रिकार्डिंग करने वाले यात्री की पहचान पब्लिक नहीं की गई है.

Viral: नशे में धुत भाइयों के बीच फ्लाइट में हाथापाई, आखिर में एक ने दूसरे पर कर दी पेशाब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक की मानें तो दो भाइयों ने एक फ्लाइट में जमकर बवाल मचाया. दोनों भाई पूरी तरह नशे में थे उन्होंने फ्लाइट के अंदर ही न केवल एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाए बल्कि पेशाब तक कर दी. कहा जा रहा है कि एक भाई ने फ्लाइट के अंदर ही दूसरे पर पेशाब कर दी. खबर है कि दोनों भाई साउथ ईस्ट लंदन के रहने वाले हैं. ‘द मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला पिछले महीने की 12 मई का है. जेट-2 की फ्लाइट लंदन के स्टैंस्टेड एयरपोर्ट से ग्रीस के क्रेट के लिए रवाना हुई थी. रिपोर्ट में आगे बताया गया कि एयरलाइंस ने दोनों भाइयों पर 50 हजार यूरो यानी लगभग 41 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा इन दोनों भाइयों को जेट-2 फ्लाइट की यात्रा करने से आजीवन बैन कर दिया है.

कैसे सामने आया मामला?

फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने दोनों भाइयों के इस उत्पात का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि रिकार्डिंग करने वाले यात्री की पहचान पब्लिक नहीं की गई है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रीस के पुलिस अधिकारी दोनों भाइयों में से एक को फ्लाइट से नीचे उतार रहे हैं. फ्लाइट के स्टाफ को दोनों भाइयों की सीट के नीचे से वोडका की खाली बोतलें भी मिली हैं.

यह भी पढ़ें: Online Game के लिए मां के खाते से चुराए 36 लाख, उड़ा दिया मुआवजे में मिला सारा पैसा

ये दोनों भाई फ्लाइट के अंदर ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे थे. जिससे उस फ्लाइट में बैठे अन्य 200 यात्रियों को खासी परेशानी हुई. दोनों के झगड़े और हरकतों से परेशान होकर जेट-2 एयरलाइंस के पायलट को फ्लाइट ग्रीस के क्रेट के बजाय कोर्फू शहर में उतारनी पड़ी ताकि इन दोनों भाइयों को फ्लाइट से उतारा जा सके. विमान में हुई इस घटना के वजह से फ्लाइट करीब पौने चार घंटे लेट हो गई.

यह भी पढ़ें: OMG! ड्रग्स की लत की वजह से ऐसी हो गई हालत, एक ट्रिक से खुद को जवान बनाती है यह लड़की

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement