ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर दो कुत्तों की क्यूट हरकतें वीडियो के जरिए वायरल हो रही हैं. इस वीडियो में दोनों ऐसा लग रहा है कि लुका-छिपी खेलते नजर आ रहे हैं.
डीएनए हिंदी: इन दिनों सोशल मीडिया के दौर में कई ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो हमारे दिलों को छू लेते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दो पालतू कुत्ते आपस में लुका-छिपी खेलते दिख रहे हैं. इस वीडियो में दोनों पालतू जानवरों की क्यूट हरकते भी कैद हो गई है. इसे डैनी डेरेनी की तरफ से ट्विटर पर शेयर किया गया था और खबर लिखे जाने तक इसे 65 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है.
अब वायरल हो रहे वीडियो में एक प्यारा सा कुत्ता एक कमरे के अंदर छिपा हुआ नजर आ रहा है. कमरे में छिपा कुत्ता अपने दोस्त के आने का इंतजार कर रहा है. दूसरे कुत्ते के हाव भाव से ऐसा लग रहा है कि वह उसे खोज रहा है. घर में मौजूद कुत्ता थोड़ी देर धैर्यपूर्वक इंतजार करता है. जब दूसरा कुत्ता पहले वाले को ढूंढ नहीं पाता है तो वह उसके ठिकाने की जांच करने के लिए आगे बढ़ता है.
ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR की बारिश ने ट्विटर पर बहाए लोगों के दिल के अरमान, Memes की लगा दी झड़ी
यहां देखें वीडियो
Just two dogs playing hide and seek with each other.
Dogs are the best people.
🎥 Imgur pic.twitter.com/iWCri93voE— Danny Deraney (@DannyDeraney) October 8, 2022
ये भी पढ़ें - अजगर को गले लगा रहा था शख्स, वीडियो देख सहम गए यूजर्स
वह आगे बढ़ता है तो पाता है कि पहला कुत्ता दीवार से चिपक कर खड़ा है. दूसरा कुत्ता आखिरकार यह पता लगाने में सक्षम हो जाता है कि उसका दोस्त कहां छिपा है. ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो दोनों कुत्तों के मालिक ने रिकॉर्ड किया है. लुका-छिपी का उनका छोटा सा खेल देख सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.