Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Twitter के सीईओ पराग अग्रवाल ने छोड़ दी नौकरी ? कॉफी के ऑर्डर लेते हुए तस्वीरें वायरल !

पराग अग्रवाल की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें वे किस कैफे में कॉफी के ऑर्डर लेते दिख रहे हैं.

Twitter के सीईओ पराग अग्रवाल ने छोड़ दी नौकरी ? कॉफी के ऑर्डर लेते हुए तस्वीरें वायरल !
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में पराग अपने कर्मचारियों को कॉफी सर्व करते दिख रहे हैं. लंदन में ट्विटर के ऑफिस में अग्रवाल को कॉफी के ऑर्डर लेते देखा गया. उस दिन ट्विटर, यूके के मैनेजिंग डायरेक्टर दारा नासर भी ड्यूटी पर थे. वहीं, ट्विटर के चीफ फाइनैंशियल ऑफिसर नेड सेगल ने कॉफी के साथ ली जाने वाली कुकीज सर्व कीं. पराग अग्रवाल की यूके टूर के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा स्टैंड-अप कॉमेडी शो भी था.

बता दें कि नवंबर 2021 में ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी के फर्म छोड़ने के बाद पराग अग्रवाल को कंपनी का सीईओ बनाया गया था. मई 2022 में अग्रवाल ने दो प्रसिद्ध कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था. इनमें उपभोक्ता उत्पादों के प्रमुख कायवन बेकपोर और राजस्व प्रमुख ब्रूस फाल्क शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Video: कुत्ते के भौंकने पर गुस्से से बौखलाया, मालिक समेत 3 लोगों को डंडे से मारा

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने कुछ हफ्ते पहले एक सर्व-सम्मत बैठक में ट्विटर कर्मचारियों को संबोधित किया था. मस्क के अनुसार, वह चाहते हैं कि ट्विटर चीन में वीचैट के समान एक सुपर ऐप के रूप में विकसित हो. इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि उनका 44 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव तब तक आगे नहीं बढ़ेगा जब तक ट्विटर इंक यह सबूत नहीं दिखा देती कि उसके कुल यूजर्स में स्पैम बॉट एकाउंट 5% से कम हैं. साथ ही मस्‍क ने ऐसा संकेत दिया था कि वो कंपनी का कम दाम चुकाना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: Viral Video: करंट से तड़प रही थी गाय, दुकानदार ने जान की बाजी लगा यूं बचाया

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement