Advertisement

श्रीराम ने पुष्पक विमान छोड़ा, खरीद ली मर्सिडीज, फैन्स बोले- वाह प्रभु

खबर है कि अरुण के स्वागत के लिए शोरूम में खास तौर पर उनके रामायण वाले लुक की तस्वीर भी लगायी गई थी.

श्रीराम ने पुष्पक विमान छोड़ा, खरीद ली मर्सिडीज, फैन्स बोले- वाह प्रभु
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रामानंद सागर के सदाबहार शो रामायण में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल नई मर्सिडीज कार ली है. अरुण ने इसका वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इसके बाद तो यूजर्स के मजेदार और एक से बढ़कर एक कमेंट की लाइन लग गई. बधाई देने वाले इस कदर रामायण मोड में चले गए कि एक ने तो यह तक लिख दिया कि प्रभु का पुष्पक विमान आ गया.

दरअसल, अरुण गोविल ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रभु की कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है. आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं. अरुण ने जो वीडियो पोस्ट की उसमें वह एक चमचमाती मर्सिडीज कार का कवर हटाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ कार का लुक रिवील करते दिख रहे हैं. इसके बाद उन्हें कार की चाबी दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: Viral: मालिक की जान बचाने के लिए कूदा कुत्ता, सीने पर खाई गोली

खबर है कि अरुण के स्वागत के लिए शोरूम में खास तौर पर उनके रामायण वाले लुक की तस्वीर भी लगायी गई थी. अरुण गोविल ने वीडियो के साथ जानकारी दी है कि परिवार में इस नए वाहन का आगमन हुआ है. उज्जवल त्रिपाठी ने लिखा, हे प्रभु, पुष्पक विमान के स्थान पर आप यह कैसा "मेड इन जर्मनी" वाहन लेकर आ गए? प्रभु, कम से कम आपको अपने भक्तों की शीघ्र आहत हो जाने वाली भावनाओं का तो ध्यान अवश्य ही रखा जाना चाहिए था. अजीत ने लिखा, आपने राम बनकर मर्सिडीज लेली, हम आम बनकर काम कर रहे हैं. साकेत ने लिखा, प्रभु पर प्रभु की कृपा होती है. लंका का हाल अच्छा नहीं है आजकल

यह भी पढ़ें: Offer For Smokers: सिगरेट छोड़ने के बदले मिलेगा 40 हजार का इनाम, बस करना होगा यह काम  

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement