Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

KBC16: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लाखों की ठगी, पीएम मोदी की फोटो लगा ऐंठे पैसे, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों द्वारा देखा जाने वाला एक लोकप्रिय शो है. शो के नाम पर अक्सर लोगों से फ्रॉड के मामले भी सामने आते रहते हैं.

Latest News
KBC16: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लाखों की ठगी, पीएम मोदी की फोटो लगा ऐंठे पैसे, सीबीआई ने दर्ज किया मामला
Add DNA as a Preferred Source

कौन बनेगा करोड़पति 16 का सीजन चल रहा है. लोग इस शो को देखना कापी पसंद करते हैं. केबीसी को हर साल की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में कई बेहतरीन कंटेस्टेंट्स आए जिन्होंने न सिर्फ अमिताभ को बल्कि ऑडियंस को प्रभावित किया. इसी बीच एक शख्स ने करोड़पति में पार्टिसिपेट करवाने और 5.6 करोड़ रुपए की कंफर्म जीत का दावा किया है कि एक महिला ने उनसे 3 लाख रुपए ठग लिए. इसके साथ ही फर्जी महिला ऑफिसर ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वाली तस्वीर भी दिखाई थी.

लाखों की ठगी
हाल ही में एख शख्स मे दावा किया है कि मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में 5.6 करोड़ रुपये का पुरस्कार जीतने का झूठा वादा करके उससे लगभग 3 लाख रुपये की ठगी की गई. हालांकि, इस मामले में पीड़ित ने एफआईआर दर्ज करवा दी है. सीबीआई मामले की जां में जुटी हुई है.


ये भी पढें-कौन हैं भारत की पहली ब्यूटी रेचेल गुप्ता?, जिन्होंने जीता 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल' का खिताब


मामले की जानकारी मिलते ही सीबीआई ने अज्ञात अरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इस एफआईआर में कहा गया है कि एक महिला ने खुद को एक सीनियर सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित से धोखे से पैसे ठगे हैं. पीएमओ ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया.

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement