ट्रेंडिंग
आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे है जो कि भूतों को भगाने का ठेका लेती है, ये कंपनी दावा करती है कि भूतिया घरों से निगेटिव ऊर्जा को हमेशा के लिए भगा देगी.
आपने कई ऐसी भूतिया फिल्में देखी होंगी जिनमे या तो किसी घर या किसी पुराने महल में भूतों का साया रहता है. लेकिन सोचो अगर हकीकत में किसी महल या घर में भूत हो और उससे भगाने का ठेका कोई कंपनी ले लें. दरअसल जापान में एक ऐसी कंपनी है. जो घरों में असामान्य गतिविधियों और नेगेटिव ऊर्जा का पता लगाने का काम करती है. ये कंपनी दावा करती है कि वह भूतिया घरों में पैरानॉर्मल एक्टिविटी का पता लगाकर उसका समाधान करती है.
इस काम के बदले कंपनी लेती है पैसा
ये कंपना ऐसा किरायदरों या फिर मकान मालिक के कहने पर करती और इस काम के लिए वह अपने क्लाइंट से अच्छा खासा पैसा भी चार्ज करती है. साउथ चाइना माॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, किरायेदारों के डर को कम करने और संपत्तियों की वैल्यू बनाए रखने के लिए, टोक्यो की एक कंपनी भूतिया घरों की जांच करती है. कंपनी का दावा है कि वे भूत-प्रेत भगाने की सेवाएं देने में विशेषज्ञ हैं. खासकर उन संपत्तियों में असामान्यताओं का पता लगाने में एक्सपर्ट हैं, जहां पर मौतें हुई हैं.
भूतों को भगाती है ये कंपनी
अब सोचने वाली बात ये कि ये कंपनी निगेटिव ऊर्जाओं को घरों से भगाती कैसे है. दरअसल जापानी लोककथाओं के अनुसार जिन घरों में मौतें हुई होती रहती हैं वहां पर अशांत आत्माओं का वास हो जाता है. रियल एस्टेट कानून के अनुसार विक्रेताओं को प्रॉपर्टी पर हुई किसी भी ऐसी घटना की जानकारी देना अनिवार्य होता है. ऐसे में किसी भी प्रॉपर्टी का दाम 10 से 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है. इसलिए 2022 में, रियल स्टेट प्रॉपर्टी एजेंट काज़ुतोशी कोडामा ने काचिमोडे नाम की कंपनी की स्थापना की, जो 'भूतिया घरों' की जांच करने में विशेषज्ञता रखती है और इसका समाधान का भी दावा करती है.
कंपनी कैसे भगाती है भूत
इस कंपनी की वेबसाइट के अनुसार ये अभी तक ऐसी 196 संपत्तियों की जांच की है, जापानी मीडिया आउटलेट, टोयो केइजाई के साथ एक इंटरव्यू में, कोडामा ने कहा कि उनकी टीम आमतौर पर प्रत्येक प्रॉपर्टी पर कई दिन बिताती है तथा असामान्यताओं की जांच के लिए वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करती है. जहां भूत-प्रतों का साया था. ये कंपनी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डर, इलेक्ट्रोमेग्नेटिक एरिया मीटर और थर्मल कैमरे जैसे उपकरणों को उपयोग करती है. इसके बाद कंपनी एक प्रमाण पत्र जारी करती है जिसमें पुष्टि की जाती है कि घर में कोई असाधारण घटना नहीं पाई गई.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.