Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Indian Railway: पुल पर फंसी ट्रेन तो कर्मचारी ने जान पर खेलकर किया रिपेयर, लोगों ने किया बहादुरी का सलाम

रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, रेल सेवक चौबीसों घंटे अपने यात्रियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Indian Railway: पुल पर फंसी ट्रेन तो कर्मचारी ने जान पर खेलकर किया रिपेयर, लोगों ने किया बहादुरी का सलाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रेल की नौकरी के चैलेंजेस दिखाते हुए  रेल मंत्रालय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक रेलकर्मी ट्रेन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उसके नीचे जाता दिख रहा है. इसमें वीडियो में दिख रहे रेलकर्मी सहायक लोको पायलट गणेश घोष हैं. उन्होंने ट्रेन में एयर लीक की समस्या को ठीक किया इसके बाद रेलवे ब्रिज पर फंसी ट्रेन आगे बढ़ सकी. वीडियो में गणेश घोष ब्रिज पर रुकी ट्रेन के नीचे तंग जगह में रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यात्रियों की सेवा और सुरक्षा में समर्पित. रेल सेवक चौबीसों घंटे अपने यात्रियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं. एएलपी गणेश घोष द्वारा साहस का एक अनुकरणीय प्रदर्शन, वह एक पुल पर रुकी हुई ट्रेन के कोचों के नीचे रेंगा और एयर लीक की समस्या को ठीक किया, जिससे यात्रा को फिर से आगे बढ़ने में मदद मिली.' रेलवे कर्मचारी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ऐसे करेंगे Yoga तो कभी नहीं होगा, ये Funny Clips देखकर हो जाएंगे लोटपोट

कुछ दिन पहले रेलवे पुलिसकर्मी ने बचाई थी जान

कुछ दिन पहले रेलवे पुलिस अधिकारी द्वारा ने एक बुजुर्ग महिला को पटरी पर कुचलने से बचाया था. रेल मंत्रालय के शेयर किए गए वीडियो में महिला को प्लैटफॉर्म पर रेल की पटरियों पर चलकर पार करते हुए देखा जा सकता है, जब पुलिस अधिकारी ने अपनी जान जोखिम डालकर उसे बचाया. इस वीडियो के कैप्शन में मंत्रालय ने लिखा, 'आरपीएफ कर्मी की सतर्कता और तत्परता से बचाई गई महिला की जान! झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर पटरी पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को वहां तैनात रेलवे सुरक्षाकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बचाया. सभी से अनुरोध है कि एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें.'

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: गुस्से में लाल गाय ने लड़कों को दौड़ाया, दोबारा पंगा लेने से पहले 100 बार सोचेंगे अब 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement