Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: बवंडर की चपेट में आई कार, कुछ ही सेकेंड में हो गई गायब

Tornado Car Accident Viral Video: वायरल वीडियो किसी कार एक्सीडेंट का नहीं बल्कि एक बवंडर का है. अब आप समझ ही गए होंगे कि ये कितना खतरनाक है.

Viral Video: बवंडर की चपेट में आई कार, कुछ ही सेकेंड में हो गई गायब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Tornado Car Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर हादसों के बहुत से ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई बार तो रूह कंपा देने वाले ये हादसे हमारी आंखों के सामने ही हो जाते है. फिलहाल सोशल मीडिया पर एक कार के साथ हुए हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है. इस कार के साथ जो हुआ है उसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया.

दरअसल, ये वायरल वीडियो किसी कार एक्सीडेंट का नहीं बल्कि एक बवंडर का है. अब आप समझ ही गए होंगे कि ये कितना खतरनाक है. प्रकृति जब अपना खतरनाक रूप दिखाती है तो इनसे होने वाले हादसे लोगों की रूह कंपा देते हैं. 

ये भी पढ़ें - Viral Video: पत्नी और दो सालियों ने सिपाही को जमकर पीटा, कपड़े भी फाड़ डाले

एक सड़क पर तेज बवंडर के बावजूद वहां से गाड़ियां निकल कर जा रही थी. तभी इनमें से एक कार इस तेज बवंडर की चपेट में आ जाती है. तूफान इतना तेज और खतरनाक था कि ये भारी भरकम गाड़ी को अपने साथ सूखे पत्ते की तरह उड़ा कर ले जाता है. वीडियो को पीछे से आ रही एक कार से रिकॉर्ड किया गया है इस हादसे में ये कार भी बाल-बाल बच गई. अगर कार थोड़ी आगे होती तो ये भी इस तेज बवंडर के साथ उड़ जाती. हालांकि इस कार वाले की किस्मत अच्छी रही और वह इस तूफान की चपेट में आने से बच गया. 

ये भी पढ़ें - DJ की आवाज सुन मौलानाओं ने रोकी बारात, निकाह न पढ़ने की दे दी धमकी

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को Oddly Terrifying नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 63 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और करीब 1 लाख 60 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. वायरल वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि तेज तूफान और बवंडर के समय घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement