Advertisement

TMC के MLA मदन मित्रा का अनोखा अंदाज, शेख बनकर बोले - गोल दे गोल!

सोशल मीडिया स्टार और टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 को लेकर एक वीडियो शेयर किया है.

TMC के MLA मदन मित्रा का अनोखा अंदाज, शेख बनकर बोले - गोल दे गोल!

madan mitra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तृणमूल कांग्रेस के विधायक और सोशल मीडिया स्टार मदन मित्रा ने कतर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 के लिए स्पेशल गाना रिलीज किया है. इस गाने के रिलीज के बाद वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. मित्रा का रंगीन अंदाज को देख कर लोग हैरान हैं. ट्विटर और यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो में मदन मित्रा 'दे गोल दे गोल' गाना गाते नजर आ रहे हैं. टीएमसी विधायक को गाने में एक अरब शेख के रूप में सफेद टोपी और ढीले-ढाले कपड़े पहने देखा जा सकता है. मित्रा ने गाने में अपने सिग्नेचर शेड्स भी पहने थे. वीडियो में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ कप की तस्वीर नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें - Elon Musk से तंग आए यूजर्स, कर रहे हैं Orkut की वापसी की मांग

यहां देखें मदन मित्रा का वीडियो

ये भी पढ़ें - Pit-Bull से लेकर Dogo Argentino तक, ये 11 कुत्ते हैं बेहतरीन शिकारी और भयंकर गुस्सैल 

16 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 54 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो देख खूब मजे ले रहे थे. कई लोगों ने लिखा कि मदन मित्रा का गाना जल्द ही किसी समारोह के दौरान लाउडस्पीकर पर बजने वाला है.

इससे पहले मदन मित्रा दुर्गा पूजा से कुछ दिन पहले एक रैप सॉन्ग रिलीज करने के लिए वायरल हुए थे. 'इंडिया वानावे हर बेतिया' टाइटल वाले म्यूजिक वीडियो से सभी को हौरान कर दिया था. अब इस नए वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement