Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: आराम कर रहे बाघ पर भौंका कुत्ता, एक झटके में हुआ काम तमाम

कुत्ते का अंजाम देखकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. सोचिए कितना खौफनाक होता होगा किसी बाघ का सामना करना.

Viral Video: आराम कर रहे बाघ पर भौंका कुत्ता, एक झटके में हुआ काम तमाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सभी को दहशत में डाल दिया है. सीन ही ऐसा कि जब आप खुद जंगल सफारी पर निकलेंगे तो कभी भूलकर भी चूं तक की आवाज नहीं करेंगे. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बाघ आराम से लेटा हुआ था. अब आराम कर रहा था या शिकार की ताक में बैठा था यह तो वही जाने लेकिन जो हुआ सन्न कर देने वाला है.

बाघ आराम फरमा रहा था. इतने में एक कुत्ता आता है वह अचानक भौंकने लगता है. न जाने उसके दिमाग में क्या आया कि वह भौंका और बस बाघ गोली की रफ्तार से उठता है और कुत्ते पर झपट पड़ता है. देखते ही देखते कुत्ता चित्त हो जाता है. बाघ उसे एक पल भी सोचने का मौका नहीं देता. खैर बाघ की ताकत के सामने एक अधमरे से कुत्ते की क्या बिसात होती लेकिन फिर भी एक बार भी बाघ हल्का पड़ता तो कुत्ता भाग सकता है.

यह भी पढ़ें: साइंस के मुताबिक ये है दुनिया का सबसे Funny Joke, आपने सुना क्या?

कुत्ते का अंजाम देखकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं. सोचिए कितना खौफनाक होता होगा किसी बाघ का सामना करना. यह वीडिया वाइल्ड लेंस इंडिया नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसे अब तक 88 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सामान में Bomb बताकर फंसा शख्स, जाना पड़ा जेल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement