Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

पर्यटकों की गाड़ी पकड़ कर लटक गया टाइगर, अंदर बैठे लोगों की ऐसी हुई हालत

Jungle Safari Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नहीं बल्कि 3 टाइगर दिखाई देते हैं. जो जंगल सफारी के वाहन को रोकने का प्रयास करते हैं.

पर्यटकों की गाड़ी पकड़ कर लटक गया टाइगर, अंदर बैठे लोगों की ऐसी हुई हालत

Jungle Safari Tiger Attack on van video viral social media 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जंगल सफारी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं. कई बार आपने देखा होगा कि जंगल सफारी करने गए लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ जाता है. आप ही सोचिए कि अगर आप जंगल सफारी के लिए निकले हैं, इस बीच आपके ऊपर कोई खूंखार जानवर अटैक कर दे तो क्या हालत होगी. जंगल सफारी से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी डर जाएंगे. जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों को आभास नहीं रहा होगा कि उन्हें डर का भी सामना करना पड़ेगा. गाड़ी में बैठे लोगों ने जैसे ही टाइगर को अपनी गाड़ी पर लटके देखा तो सबकी चीख निकल पड़ी.

यह भी पढ़ें- ओडिशा हादसे के बाद 'कवच' पर उठे सवाल, जानिए एक्सीडेंट रोकने के लिए क्या था रेलवे का दावा

गाड़ी पर लटक गया टाइगर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल सफारी वाली गाड़ी में काफी संख्या में पर्यटक बैठे हुए हैं. इस बीच तीन टाइगर आ जाते हैं. एक टाइगर सफारी गाड़ी की ओर बढ़ता है और कुछ देर में ही गाड़ी की जाली पकड़ कर लटक जाता है. उसके पीछे एक टाइगर और खड़ा रहता है. वहीं, पीछे से तीसरा टाइगर आकर लटकने का प्रयास करता है लेकिन गाड़ी आगे बढ़ जाती है. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंदर बैठे हुए लोग डरे हुए थे और वहीं कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे.

यह भी पढ़ें- बिहार में हुआ था देश का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा, नदी में गिरने से 800 यात्रियों की हुई थी मौत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टाइगर और पर्यटकों का वीडियो

ट्विटर पर इस वीडियो को @Bellaasays2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और 25 सौ से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है. वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कई तरह के सवाल किए हैं. कुछ लोगों ने पूछा कि गाड़ी में बैठे लोग डरे हुए हैं या फिर टाइगर को देखकर क्रेजी हो रहे हैं? वहीं, कुछ यूज़र ने कहा कि अगर टाइगर अटैक कर देता तो कितने लोगों की जिंदगी चली जाती.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement