Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: बड़ी मुश्किल के बाद 3 फीट के योगेंद्र ने ढूंढ निकाली अपनी दुल्हन

Viral News: बहुत ही मेहनत के बाद बिहार के सीतामढ़ी के योगेंद्र को दुल्हन मिल गई है. खास बात यह है कि दोनों की हाइट तीन फीट की है.

Viral News: बड़ी मुश्किल के बाद 3 फीट के योगेंद्र ने ढूंढ निकाली अपनी दुल्हन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी की खूब चर्चा हो रही है. इस शादी की चर्चा दूल्हा-दुल्हन की अनोखे जोड़ी की वजह से हो रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर इनकी जोड़ी में अनोखा क्या है, तो हम आपको बताते हैं. दरअसल, इन दूल्हा और दुल्हन की हाइट बहुत छोटी है. ये दोनों ही 3 फीट के हैं. ये दोनों रविवार, 20 नवंबर को शादी के बंधंन में बंध गए हैं. इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों समेत बहुत से लोग शामिल हुए. दूल्हा दुल्हन की इस जोड़ी को देखने के लिए बहुत से लोग बिन बुलाए ही शादी में जा पहुंचे. 

3 फीट के दूल्हा दुल्हन की ये शादी बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में की गई है. दुल्हन का नाम पूजा है, जो सीतामढ़ी के लोहिया नगर के मेला रोड़ के नजदीक रहती है. पूजा की उम्र 21 साल है. दूल्हा योगेंद्र जिसकी उम्र 32 साल है वह सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का रहने वाला है. इन दोनों की शादी की चर्चा अब जिले भर में की जा रही है. योगेंद्र ब्लॉक कचहरी में जरूरतमंदों को जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करता है. इसी से वह अपना खर्चा चलाता है. 

ये भी पढ़ें - Funny Video: कड़ी मेहनत के बाद बाइक पर बैठा शराबी, फिर हुआ कुछ ऐसा  

दोनों के परिवार वालों का कहना है कि वह बहुत दिनों से इनके लिए रिश्ता देख रहे थे. पूजा के परिवार वालों ने बताया कि वह पूजा के लिए लड़का तलाश कर रहे थे. इसमें उन्हें बहुत दिक्कतें हुई. पूजा की छोटी हाइट की वजह से कोई लड़का मिल ही नहीं रहा था. शादी के लिए रिश्ता देखने में हाइट को लेकर ऐसी ही दिक्कतें योगेंद्र को भी हो रही थी. जब पूजा के किसी रिश्तेदार को योगेंद्र के बारे में जानकारी मिली तो उसने ही इन दोनों परिवार की मुलाकात कराई. बाद में दोनों परिवार भी इस शादी के लिए राजी हो गए. जिसके बाद दोनों की धूमधाम से शादी की गई. 

ये भी पढ़ें - Viral News: कड़ी मशक्कत के बाद मिली दुल्हन, बारात लेकर निकले ढाई फीट के अजीम
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement