Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'यह कर्नाटक है मैडम', भाषा को लेकर फिर विवाद, SBI अधिकारी को कन्नड़ बोलने के लिए किया मजबूर, Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एसबीआई बैंक की मैनेजर को ग्राहक कन्नड़ भाषा बोलने के लिए मजबूर कर रहा है.

Latest News
'यह कर्नाटक है मैडम', भाषा को लेकर फिर विवाद, SBI अधिकारी को कन्नड़ बोलने के लिए किया मजबूर, Video

Customer forces SBI manager to speak in Kannada

Add DNA as a Preferred Source

लोगों को आपस में जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भाषा को माना जाता है, लेकिन इसी भाषा को लेकर दक्षिण भारत में विवाद छिड़ा हुआ है. ताजा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया. जहां भाषा का लेकर एक व्यक्ति एसबीआई बैंक की अधिकारी से भिड़ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ग्राहक, बैंक मैनेजर से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मैडम यह कर्नाटक है.'

जानकारी के मुताबिक, मामला दक्षिण बेंगलुरु के चंदपुरा का है. यहां SBI बैंक की मैनेजर ग्राहक से अंग्रेजी में बात कर रही थी. लेकिन ग्राहक को इंग्लिश बोलना पसंद नहीं आया. वह कहना लगा मैडम कन्नड़ में बात कीजिए. मैनेजर ने मना किया तो ग्राहक ने जोर देकर कहा, 'यह कर्नाटक है मैडम.' इस पर मैनेजर ने जवाब दिया 'यह भारत है.'

लेकिन ग्राहक फिर भी नहीं माना और मैनेजर से कन्नड़ बोलने के लिए जिद्द करता रहा. लेकिन बैंक अधिकारी ने कह दिया कि मैं आपके लिए कन्नड़ नहीं बोलूंगी. बल्कि हिंदू में बात करूंगी. इस विवाद की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

<

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं. कुछ लोग स्थानीय बैंकों में कन्नड़ भाषा की सेवा देने की मांग को जायज ठहरा रहे हैं. कुछ लोग कह रह हैं कि हिंदी भाषा की राष्ट्रीय भाषा है. इसलिए एक क्षेत्रीय भाषा को जानने के लिए कोई मजबूर नहीं कर सकता. 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement