ट्रेंडिंग
भगवान शिव के मंदिर में चोरी का यह वीडियो मध्य प्रदेश का है. यहां पर रतलाम जिले के मनुनिया गांव के महादेव मंदिर में दो चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया.
डीएनए हिंदी: बुरा काम करने से पहले भगवान से डरना चाहिए...यह तो आपने सुना ही होगा लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोग बुरा काम करने के लिए भगवान को ही अपना निशाना बना लेते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से सीसीटीवी वीडियो दिखते हैं जिनमें चोर चोरी करने के लिए मंदिरों पर ही धावा बोल देते हैं. हम भी आपको मंदिर में हुई चोरी का वीडियो दिखाने वाले हैं जिसमें दो चोर मंदिर से भगवान शिव का सांप और शिवलिंग पर लगी जलधारी को चुराते हुए दिख रहे हैं.
भगवान शिव के मंदिर में चोरी का यह वीडियो मध्य प्रदेश का है. यहां पर रतलाम जिले के मनुनिया गांव के महादेव मंदिर में दो चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. चोरी के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर में घुस जाते हैं और फिर एक छड़ी की मदद से भगवान शिव के सांप और जलधारी के साथ-साथ शिवलिंग के आस पास लगी चांदी की सजावट को उखाड़ने लगते हैं. चोर बाद में दान पेटी को खोलने की भी कोशिश करते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral: कुत्ते ने मालकिन के मुंह पर कर दी पॉटी, बुरी हालत में अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
मंदिर में चोरी का यह सीसीटीवी वीडियो KashifKakvi नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शिव भगवान का नाग और जलाधारी उड़ा ले गए चोर. चोरी का सीसीटीवी मध्यप्रदेश के रतलाम के शिव मंदिर का है'. चोरी की इस घटना का वीडियो देखने के बाद लोगों में बहुत नाराजगी है और स्थानीय लोग इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
शिव भगवान का नाग और जलाधारी उड़ा ले गए चोर।
CCTV मध्यप्रदेश के रतलाम के शिव मंदिर का।#Ratlam #MP pic.twitter.com/JUPjXeE8hu— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) September 26, 2022
यह भी पढ़ें: Video: मर्सिडीज से टकराकर टुकड़े-टुकड़े हुआ ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.