Advertisement

Viral Video: चोरी करके भागा ही था कि भगवान ने दी इंस्टेंट सजा, वीडियो देखकर हो जाएगा यकीन

चोर फोन चुरा कर भागता है तभी उसके साथ अचानक कुछ ऐसा होता है कि इसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी.

Viral Video: चोरी करके भागा ही था कि भगवान ने दी इंस्टेंट सजा, वीडियो देखकर हो जाएगा यकीन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  आपने ये मुहावरा तो सुना ही होगा 'जो जैसा करता है उसके साथ वैसा ही होता है'. आज हम आपको एक चोर का ऐसा वीडियो दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आप कहेंगे कि इस चोर को अपने बुरे कर्म का फल तुरंत ही मिल गया. अक्सर चोरी के बहुत से सीसीटीवी फुटेज सामने आते रहते हैं इनमें से कई सोशल मीडिया पर भी वायरल हो जाती हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें चोर एक शख्स का फोन चोरी करके भागता हुआ नजर आ रहा है लेकिन फिर चोर के साथ अचानक कुछ ऐसा होता है कि इसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में चोर के चोरी करके भागने के बाद उसके साथ खौफनाक हादसा हुआ. इस वजह से यह वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ढाबे पर बैठकर आराम से फोन चला रहा होता है तभी पीछे से एक चोर आकर इसका फोन छीनकर भागने लगता है. शख्स भी इसके पीछे भागने की कोशिश करता है लेकिन चोर जैसे ही आगे निकलता है तभी चोर के साथ खौफनाक हादसा हो जाता है. चोर की एक तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो जाती है. 

 

यह भी पढ़ें: Video: डांस के लिए डीजे फ्लोर पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन, बाल-बाल बची जान

चोर के साथ हुए इस हादसे का वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चोर को नाजुक हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इस वीडियो को ट्विटर पर Vicious Videos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 19 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: Funny Video: डांस फ्लोर पर भारी पड़ी हीरोपंती, पत्नी को गोद में उठाते ही दोनों गिरे धड़ाम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement