Advertisement

UP: गाड़ी टो करने के नाम पर हो रही हैं चोरियां, आपकी पार्किंग सेफ है या नहीं ?

तमाम तरह की घटनाओं के बावजूद पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं. चोरी के शिकार हुए लोग थाना पुलिस से निराश होकर अब एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं.

UP: गाड़ी टो करने के नाम पर हो रही हैं चोरियां, आपकी पार्किंग सेफ है या नहीं ?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके में लगातार अजीबोगरीब चोरी के मामले सामने आ रहे हैं. यहां वाहन चोर गाड़ियों को चुराने के लिए उन्हें टो करके ले जाते हैं. बिल्कुल सही पढ़ा आपने अपने चोरी के मिशन को अंजाम देने के लिए ये चोर गाड़ी को किसी दूसरी गाड़ी या ट्रैक्टर की मदद से टो करते ले जाते थे. ऐसी चोरी के मामलों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज लगातार सामने आ रहे हैं जिसमें चुराई गई कारों को ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ियों से चोरी कर ले जाया जा रहा है.

इन तमाम तरह की घटनाओं के बावजूद पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं. चोरी के शिकार हुए लोग थाना पुलिस से निराश होकर अब एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. वाहनों में लगा ताला तोड़कर या मास्टर की लगाकर चुराने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं पर इसे तो पुलिस की कमी ही कहेंगे अगर गाड़ी ट्रैक्टर से बांधकर खींचकर चोरी कर ली जाए और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे तो कहीं ना कहीं गाजियाबाद पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग और दावों की पोल खोलती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लड़की के साथ बदतमीजी कर रहा था लड़का, बस रोककर टूट पड़े लोग

आपको बताते दें कि गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब पीड़ित खुद अपनी घटना की तफ्तीश कर रहा है और सुबूत जुटा रहा है. वहीं पुलिस कार्रवाई की बात कहकर मामला टाला रही है. पीड़ित लगातार पुलिस को चोरी के बाद हुए चालान, गाड़ी जिस टोल नाके से गुजरी है वहां के फोटो वगैरह दे रहा है बावजूद इसके पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: 5 साल की बच्ची को मां ने दी खौफनाक सजा, चिलचिलाती धूप में छत पर बांध कर दिखाई क्रूरता 

इस मामले में जब गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कुछ वाहन चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं. पुलिस, टीम बना कर इन घटनाओं पर लगातार काम कर रही है जल्दी इन सभी घटनाओं का पर्दाफाश हो जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement