Advertisement

ठाणे में मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुए विवाद में दुकानदारों ने मांगी माफी, तभी ग्राहक ने जड़ दिया थप्पड़, Video Viral

ठाणे रेलवे स्टेशन बाहर एक मोबाइल दुकानदार और ग्राहक के बीच हुए विवाद को लेकर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुकानदार ग्राहक से माफी मांगते हुए नजर आ रहे है तभी ग्राहक ने उन्हे जोर का थप्पड़ जड़ दिया.

ठाणे में मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुए विवाद में दुकानदारों ने मांगी माफी, तभी ग्राहक ने जड़ दिया थप्पड़, Video Viral

Thane beating case

Add DNA as a Preferred Source

बीते दिनों पहले ठाणे रेलवे स्टेशन के बाहर एक मोबाइल दुकान में रिचार्ज को लेकर विवाद हुआ था. ये मामला एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल दो दिन पहले ग्राहक और दुकानदार के बीच हुए झगड़े में दुकानदार ने ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में अक्रोश फैल गया था. पुलिस ने भी इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकनदार को गिरफ्तार कर लिया था. 

मामले में शिवसेना की एंट्री 
मामले ने जैसे ही तूल कपड़ा तो इस में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के पूर्व सांसद राजन विचारे ने मामले में हस्तक्षेप किया था. राजन विचारे ने ग्रहाक को न्याय दिलाने के लिए अपने कार्यलय में दुकानदारों शन्नमुख पुजारी और सूरज जायसवाल को बुलाकर पीड़ित ग्राहक से माफी मंगवाई. इस दौरान ग्राहक ने गुस्से में आकर दुकानदार को थप्पड़ भी मार दिया. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-मुंबई में टला बड़ा हादसा, एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं 2 ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कंप

 

वीडियो पर लोग कर रहे कई तरह के कमेंट्स 
पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे शिवसेना की पुरानी शैली की वापसी मान रहे हैं. राजन विचारे ने कहा कि दुकानदार का व्यवहार अनुचित था और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए समाज को सतर्क रहना होगा. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग शिवसेना की कार्रवाई को समर्थन दे रहे हैं, तो कुछ इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका बता रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement