Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: हैदराबाद की सड़कों पर लहराई राइफल, पुलिस ने किया अफीजुद्दीन को गिरफ्तार, देखें Video

हैदराबाद पुलिस ने सड़क पर एयरगन राइफल लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ये कार्रवाई एक यूजर के आग्रह पर की है. आइए देखते है वीडियो

Latest News
Viral: हैदराबाद की सड़कों पर लहराई राइफल, पुलिस ने किया अफीजुद्दीन को गिरफ्तार, देखें Video

Hyderabad viral Video

Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: हैदराबाद पुलिस ने अफीजुद्दीन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दरअसल बीते दिनों कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक युवक खुली जीप में राइफल लहराते हुए नजर आ रहे है. महबूबा, महबूबा गाने पर बनी इस रील को अफीजुद्दीन नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. पुलिस ने एयर राइफल लहराने वाले एक व्यक्ति को ड्राइवर के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं. 

बंदूक लहराने का वीडियो वायरल
पुलिस बताया कि आरोपी पेशे का वीडियोग्राफर है. उसने जीप पर बंदूक लहराने का वीडियो करीब 10 दिन पहले पोस्ट किया था. वीडियो वायरल होने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने शहर की पुलिस से वीडियोग्राफर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था. यूजर ने कहा था कि ये युवक खुले वाहन में तेज स्पीकर बजाते हुए और लापरवाही से यात्रा कर रहा था. वह यात्रा के दौरान बंदूक दिखाकर सार्वजनिक उपद्रव कर रहा था. 

 

यह भी पढ़ें: म्यांमार, थाईलेंड समेत इन देशों में भी भूकंप का कहर... 144 की मौत, 700 से ज्यादा घायल, भारत के इन इलाकों में हिली धरती

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने ये मामला बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को वाहन के चालक के साथ पकड़ लिया. हैदराबाद पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस ने चार पहिया वाहन और बंदूक (एयर राइफल) भी जब्त कर ली है. पुलिस ने कहा, "उसने एक रील बनाई जिसमें दिखाया गया कि वह एक खुली छत वाली गाड़ी में हाथ में एयर राइफल लेकर यात्रा कर रहा है, जो कानून के खिलाफ है और आर्म्स एक्ट के तहत आता है." मामले में आगे की जांच जारी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement