ट्रेंडिंग
एक दिन पहले ही जहां कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया हैंडल्स भारत में दिखने शुरू हुए थे कि फिर से 24 घंटे के भीतर फिर से एकाउंट बैन कर दिए हैं. आइए जानते पूरा मामला
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिए गए हैं. ये कार्रवाई बीते 24 घंटे के अंदर हुई हैं. एक दिन पहले ही कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया हैंडल्स भारत में दिखने लगे थे. इसके बाद ही सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही करीब 18 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स को भारत में बैन कर दिया गया था.
रिव्यू मीटिंग के बाद हुआ फैसला
करीब 2 महीने तक पाकिस्तानी सोशल मीडिया एकाउंट बैन होने के बाद बुधवार 2 जुलाई को एक बार फिर से कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और एक्टर्स के सोशल मीडिया हैंडल भारत में फिर से दिखने लगे थे लेकिन इसके कुछ ही समय बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज, क्रिकेटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी समेत X अकाउंट पर ताला लगा दिया. दरअसल न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक जब एकाउंट दिखना चालू हुए थे तो सरकार ने एक रिव्यू मीटिंग बुलाई थी.
ये भी पढ़ें-J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
इन लोगों के अकाउंट हुए बैन
इस मीटिंग के बाद फिर से सभी पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के अकाउंट्स भारत में बैन हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज में मावरा होकेन, सबा कमर, अहद रजा, मीर युमना जैदी, दानिश तैमूर, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर समेत कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया हैंडल्स भारत में विजिबल हो गए थे। सरकार के फैसले के बाद 18 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के अकाउंट बैन कर दिए गए हैं
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.