Advertisement

Viral Video: बीयर केन क्लास में रख कर बच्चों को पढ़ा रहा था टीचर, नशे में था धुत्त

Drunk Teacher Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर नशे की हालत में क्लास में पढ़ा रहा था.

Viral Video: बीयर केन क्लास में रख कर बच्चों को पढ़ा रहा था टीचर, नशे में था धुत्त

Hathras Drunk teacher viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Drunk Teacher Viral Video: इंटरनेट के आने की वजह हम उन चीजों से रूबरू होते हैं, जो अक्सर चौंकाने वाली होती हैं. गौर करिए जिस टीचर के पास पेरेंट्स अपने बच्चों को शिक्षा लेने के लिए भेजते हैं वह टीचर ही नशे की हालत में क्लास में आए और फिर बीयर केन बच्चों के सामने रखकर लेसन पढ़ाए. तो बच्चों को पर इसका क्या असर पड़ेगा? एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक टीचर ऐसा ही करता हुआ नजर आ रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक कक्षा में छात्र फर्श पर बैठे हैं और एक कुर्सी पर बैठा टीचर कथित तौर पर नशे की हालत में हैं, जबकि एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है. वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि टीचर के पैरों के पास फर्श पर एक खाली बीयर रखी है और जब वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति पीछे की ओर जाता है, तो टीचर बीयर के कैन को छिपाने की कोशिश करता है लेकिन वह छिपाने में विफल रहता है. दूसरे कैन को छुपाते हुए टीचर अपना बचाव करता नजर आ रहा हैं. 

यह भी पढ़ें: देसी अम्मा के विलायती बोल, फर्राटेदार अंग्रेजी में सुनाया गांधीजी पर निबंध

एक अन्य सूत्र का कहना है कि वीडियो को संबंधित व्यक्तियों के एक समूह की तरफ से शूट किया गया था, जिन्होंने टीचर को कथित तौर पर छात्रों के सामने शराब के नशे में पकड़ा था. वीडियो को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर साझा किया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस से टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया.

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Video: इनकी हंसी सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी, कोई मुर्गे की तरह तो कोई सुअर की तरह लगाता है ठहाके

बताया जा रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक स्कूल में शूट किया गया था. इस बीच जिला सूचना कार्यालय हाथरस ने जानकारी दी है कि दोषी टीचर को निलंबित कर दिया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement