ट्रेंडिंग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला 2018 का है. टीचर एक तरफ क्लास लिया करता था और साथ ही साथ लैपटॉप में पॉर्न साइट देखता था.
डीएनए हिंदी: पिछले एक-दो सालों में कोरोना की वजह से दुनियाभर के स्कूल और कॉलेज बंद थे. पढ़ाई को जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्लास हो रही थी. अब ऑनलाइन पढ़ाई पर तो पूरी तरह ब्रेक लग चुका है लेकिन ऑनलाइन क्लास के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं हुई थी जिनकी अब पोल खुल रही है. एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक टीचर बच्चों को ऑनलाइन क्लास देने के समय कुछ ऐसी हरकत कर रहा था कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे. इस टीचर की नजर क्लास में पढ़ाई पर नहीं बल्कि पोर्न साइट पर रहती थी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला 2018 का है. 59 साल का डेविड चिडलो एक स्कूल में बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स पढ़ाता था. पिछले साल फरवरी और मार्च में ऑनलाइन क्लास के समय पर चिडलो के लैपटॉप से कई बार पोर्न साइट देखी गई थी. चिडलो ने 74 महिलाओं के प्रोफाइल देखे थे और उनसे एडल्ट फोटो भी मांगे. स्कूल प्रशासन को टीचर पर शक हुआ इसके बाद उन्होंने बिना बताए टीचर के लैपटॉप की रिमोट मॉनिटरिंग की जिसके बाद सारी सच्चाई सामने आ गई.
यह भी पढ़ें: Video: मगरमच्छ ने कछुए को चबाया लेकिन नहीं तोड़ पाया उसकी 'कमर', देखें कैसे बची जान
डेविड चिडलो ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि जब वह माइक्रोसॉफ्ट टीम पर क्लास लेता था उसी के बीच-बीच में पोर्न साइट और महिलाओं के प्रोफाइल भी देखता था. चिडलो अश्लील वेबसाइट पर जाकर ईमेल के जरिए महिलाओं से बात करता था और उनसे न्यूड फोटो मांगता था. चिडलो को इस हरकत के कारण 2021 में सुनवाई के बाद नौकरी से निकाल दिया था.
यह भी पढ़ें: Video: अपने स्वार्थ के लिए नेचर से खिलवाड़, नीले रंग से भर दिया पूरा झरना, लोग बोले इन्हें जेल भेजो
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.