ट्रेंडिंग
ईबे पर माहारानी के इस टीबैग को 12 हजार डॉलर यानी 95 लाख रुपये से अधिक कीमत में बेचा जा है. ईबे
डीएनए हिंदी: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अब इस दुनिया में रहीं. गुरूवार देर रात 96 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया. एलिजाबेथ सबसे लंबे समय तक महारानी रहीं. किसी भी ब्रिटिश शासक के सबसे लंबे समय तक राज करने का रिकॉर्ड उनके नाम पर है. उन्होंने 70 साल तक ब्रिटेन पर शासन किया. वहीं, अब उनके निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है. हालांकि, अगले 10 दिन तक उनके शव को दफनाया नहीं जाएगा. 10 दिन के राजकीय शोक के बाद महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
इस बीच महारानी के निधन के बाद लोग उनके 70 साल के शासनकाल को सेलिब्रेट करने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल की गईं असामान्य चीजों का ऑक्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में ईबे पर एक टीबैग को लिस्ट किया गया है. इस टीबैग की कीमत के बारे में आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे.
यह भी पढ़ें- 8 साल बाद मां से मिलकर फूट-फूटकर रोया शख्स, वीडियो देख लोग बोले- ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत नजारा
क्या है महारानी के टीबैग की कीमत?
ईबे पर माहारानी के इस टीबैग को 12 हजार डॉलर यानी 95 लाख रुपये से अधिक कीमत में बेचा जा है. दरअसल, इस टीबैग को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 1998 में विंडसर कैसल से कथित रूप से स्मगल किया गया था. 90 के दशक में टीबैग को वहां से निकाला गया था. इतना ही नहीं, इसके अलावा भी ईबे पर ऐसी ही कई अन्य अजीब चीजों लिस्टिंग की गई है.
बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ के बाद अब उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) ब्रिटेन के किंग के तौर पर गद्दी संभालेंगे.
यह भी पढ़ें- 61 साल की महिला ने की 24 साल के ब्वॉयफ्रेंड से शादी, 17 पोते-पोतियों के बाद अब कर रही बच्चे की प्लानिंग
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.