Advertisement

तमिलनाडु: जब मंदिर में अचानक श्रद्धालुओं पर गिरी क्रेन, पलभर में चली गई 4 जिंदगियां, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

तमिलनाडु के अरक्कोणम में एक उत्सव के दौरान यह हादसा हुआ है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है.

तमिलनाडु: जब मंदिर में अचानक श्रद्धालुओं पर गिरी क्रेन, पलभर में चली गई 4 जिंदगियां, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

Crane collapses during temple festival. (तमिलनाडु में हुआ बड़ा हादसा)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तमिलनाडु के रानीपेट जिले के अरक्कोणम में रविवार देर रात एक मंदिर में उत्सव के दौरान अचानक क्रेन गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, और कम से कम छह अन्य लोग घायल हो गए. दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि श्रद्धालुओं के, मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था और कुछ श्रद्धालु मन्नत पूरी करने के लिए जुटे हुए लोगों से फूल की मालाएं ले रहे थे तभी यह हादसा हो गया. 

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा 'क्रेन अचानक गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया. उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया.'

Lucknow Couple Viral Video: लखनऊ में लव कपल का नया वीडियो, स्कूटी के बाद अब कार सनरूफ से की ये हरकत

देखें हादसे का वीडियो-

Pakistan School Girls Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया लाहौर का ये स्कूल, जानिए क्यों ट्रेंड हुआ लड़कियों का वीडियो

कैसे हुआ है हादसा?


हादसे में एस भूपालन (40), बी जोतिबाबू, के मुथुकुमार और चिन्नासामी की मौत हो गई है. अराक्कोणम के नेमेली स्थित केझावीथी में द्रोपदियाम्मन और मंडियाम्मन मंदिरों में ‘मायिलेरुम थिरुविझा कार्यक्रम मनाया जा रहा था. यह पोंगल के बाद आयोजित होने वाला एक वार्षिक अनुष्ठान है. नेमेली पुलिस ने मामले में क्रेन के संचालक को हिरासत में लिया है. (इनपुट: भाषा)

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement