Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

तमन्ना भाटिया के कवाला गाने पर लड़की ने किया गजब का डांस, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है.

तमन्ना भाटिया के कवाला गाने पर लड़की ने किया गजब का डांस, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Viral Dance Video Hindi Today Social Media 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का गाना 'कवाला' हाल में ही रिलीज हुआ है. यह गाना अब सोशल मीडिया ट्रेड में भी शामिल हो गया है. इंस्टाग्राम पर लोग इस गाने पर बेहतरीन डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर कर रहे हैं. इसी गाने पर गजब का डांस करती एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर जिस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, वह डिजिटल क्रिएटर समीक्षा रस्तोगी हैं. वह भी इस गाने की ट्रेंड में शामिल हुईं. अपने इंस्टाग्राम आईडी से उन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में समीक्षा ने क्रॉप टॉप के साथ धोती स्टाइल की सलवार पहन रखी है. इस आउटफिट के साथ डांस करती समीक्षा रस्तोगी को लोग को पसंद कर रहे हैं. वीडियो में उनके डांस मूव्स के साथ उनके एक्सप्रेशन ने लोगों को हैरान कर दिया है. 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ समीक्षा रस्तोगी का वीडियो

समीक्षा रस्तोगी ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से इस वीडियो को 24 जुलाई को शेयर किया था. अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है. ज्यादातर लोगों ने उनके डांस की खूब तारीफ भी की है. कुछ लोगों ने लिखा कि इससे शानदार डांस शायद मैंने देखा हो तो वहीं कुछ यूज़र ने कमेंट किया कि आपके एक्सप्रेशन बहुत अच्छे लगे, आप अपनी आंखों से खुशी जाहिर कर रही थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement