ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर बड़े ही मजेदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. कुछ इसी तरह का वीडियो यह है जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्विगी का एक डिलिवरी बॉय घोड़े पर पार्सल ले जाता दिख रहा है. इस शख्स को देखकर हर कोई हैरान था. न ट्रैफिक लाइट का चक्कर न जाम में फंसने की चिंता बस अपना घोड़ा दौड़ाए जाओ. सड़क पर इस शख्स को देखकर हर कोई हैरान है.
यह भी पढ़ें: गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं Tina Dabi, वायरल हुई ये तस्वीरें
साफ पता चल रहा है कि गाड़ी में बैठे किसी शख्स ने यह वीडियो बनाया है. शायद गाड़ी में बैठे शख्स को घोड़े पर दौड़ रहे डिलिवरी बॉय से जलन हो रही होगी. क्योंकि इसका भी एक अलग ही एडवेंचर है. शान की सवारी तो मिली ही साथ ही साथ फटाफट काम भी पूरा हो जाए. ऐसा भी हो सकता है कि यह कोई घोडे़वाला हो और पार्ट टाइम खाना डिलिवर करने का काफी भी करता है. क्योंकि कई बार हम शादी में घोड़ी किराये पर देने वालों को इस तरह सवारी करते देखते हैं. अब असलियत चाहे जो भी हो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्विगी के डिलीवरी बॉय का वीडियो, घोड़े पर सवार होकर पहुंचाता है खाना
— DNA Hindi (@DnaHindi) July 3, 2022
(Video- Social Media)#ViralVideo #Swiggy #Petrol #DNAHindi pic.twitter.com/PistdVtgve
यह भी पढ़ें: Viral Video: सेल्फी के लिए आई बच्ची, राहुल गांधी ने पास बैठाकर दी चॉकलेट फिर यूं कहा बाय
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.