Advertisement

सामान डिलिवर करने के बाद गंदे मैसेज करता था Swiggy Boy, ट्विटर पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट

महिला ने बताया कि उस डिलिवरी बॉय ने सामान पहुंचाने के बाद से उसे मैसेज भेजना शुरू कर दिया था.

सामान डिलिवर करने के बाद गंदे मैसेज करता था Swiggy Boy, ट्विटर पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑनलाइन फूड डिलिवरी एक बड़ा बिजनेस बन चुका है. लोग इस सर्विस पर भरोसा कर अपने नंबर और जानकारी शेयर करते हैं लेकिन कई बार अपनी जानकारी शेयर करना भी सिर दर्द बन जाता है. हाल में एक महिला ने स्विगी के डिलिवरी बॉय पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. महिला ने ट्विटर पर व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि डिलिवरी बॉय ग्रॉसरी का सामान लेकर उसके घर आया था लेकिन इसके बाद उसने मुझे व्हाट्सऐप मैसेज किया, मुझे आपकी याद आ रही है, उसने एक के बाद एक मुझे कई मैसेज भेजे और परेशान कर दिया.

महिला ने लिखा, मुझे यकीन है कि बहुत सी महिलाओं ने इस परेशानी का सामना किया होगा. महिला ने बताया कि उस डिलिवरी बॉय ने सामान पहुंचाने के बाद से उसे मैसेज भेजना शुरू कर दिया था. आप स्क्रीन शॉट में देख सकते हैं कि उसने लिखा, हाय. इसके आगे महिला ने पूछा आप कौन ? तो जवाब आए अगर आपको आपत्ति न हो तो मैं आपको बहुत याद कर रहा हूं. आप बहुत सुंदर हैं. आपका एटिट्यूड, आपका बिहेवियर, आपसे बात करके अच्छा लगा, मुझे सबकी याद आ रही है.

delivery boy messages

यह भी पढ़ें: Agnipath Row: BSF में है बहन इसलिए भाई भी देखता था सेना का सपना, विरोध प्रदर्शन के दौरान मौत

इस तरह के मैसेज आने पर महिला ने स्विगी में शिकायत की. उनकी एस्कलेशन टीम और सीईओ ने मामले में दखल दिया और आश्वासन दिया कि वे इसे रोकने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

यह भी पढ़ें: मिल गए वो अब्बास भाई जिनका PM मोदी ने किया था अपने ब्लॉग में जिक्र 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement