Advertisement

Swiggy डिलीवरी बॉय ने जो Actress के साथ किया, उसे Viral तो होना ही था, देखें Video 

सोशल मीडिया पर Swiggy डिलीवरी बॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह Taapsee Pannu को सबके सामने इग्नोर कर देता है, जब एक्ट्रेस उसके साइड से निकल रही होती है. 

Latest News
Swiggy डिलीवरी बॉय ने जो  Actress के साथ किया, उसे Viral तो होना ही था, देखें Video 
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर हर दिन बॉलावुड सेलेब्स की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि जब कोई सेलिब्रिटी कहीं पर भी रास्ते में दिख जाता है तो लोग उसके पास सेल्फी लेने के लिए पहुंच जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को सबके सामने इग्नोर कर दिया है.

सोशल मीडिया पर लोग इस डिलीवरी बॉय की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि Swiggy डिलीवरी बॉय एक बिल्डिंग में खाना डिलवरी करने के लिए जाता है और तभी बिल्डिंग से बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बाहर निकल रही होती हैं. वहीं, गेट के बाहर तापसी की तस्वीर लेने के लिए पैपराजी भी खड़े होते है.

ये लोग डिलवरी बॉय को चिल्लाकर फ्रेम से बाहर हो जाने के लिए कहते है. वह ये सब देख थोड़ा कन्फ्यूज हो जाता है, फिर जैसे तापसी बाहर निकलती है तो उनके पास खड़ा ये डिलीवरी बॉय कोई भी रिएक्शन नहीं देता है और उनको इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाता है. 


यह भी पढ़ें:शादी में दुल्हन ने जो मेहमानों के साथ किया, देखकर आपके भी चेहरे पर आ जाएगी हंसी, Post Viral 


वायरल हो रहे इस वीडियो को Swiggy ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. साथ ही कई यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा कि 'हर कोई रिस्पेक्ट डिजर्व करता है'.वहीं, दूसरे ने लिखा कि 'अपनी डेडीकेशन के लिए इसे एक अच्छा इंसेंटिव मिलना चाहिए.' कुछ लोग ये भी कह रह हैं कि अगर कोई दूसरा शख्स होता तो वह फोटो खिंचवाने के लिए दौड़ पड़ता.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement