Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: चीन के इस शहर में हाथी के गोबर की बेची जा रही मिठाइयां, रेस्टोरेंट के बाहर लगी कस्टमर्स की लाइनें

Trending News: शंघाई के कैनोपिया रेस्टोरेंट में पेड़ के पत्ते, शहद में लिपटे बर्फ के टुकड़े, रैफलेसिया फूल और सूखे हाथी के गोबर से मिठाइयां बनाई जा रही हैं.

Latest News
Viral News: चीन के इस शहर में हाथी के गोबर की बेची जा रही मिठाइयां, रेस्टोरेंट के बाहर लगी कस्टमर्स की लाइनें

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

चीन का एक रेस्टोरेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस रेस्टोरेंट पर ग्राहकों की लाइनें लगी हुई हैं. दरअसल, पर्यावरण के प्रति जागरूक भोजन के लिए जाने जाना वाला यह आलीशान रेस्टोरेंट हाथी के गोबर से बने व्यंजन पेश कर रहा है. रेंस्तरा हाथी के गोबर के बने लड्डू बेच रहा है. जिसके लिए ग्राहकों की लाइन लग गई है. हालांकि, इसको लेकर विवाद भी हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि यह खाद्य नियमों के विपरित है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई शहर में स्थित कैनोपिया नामक रेस्टोरेंट में पेड़ के पत्ते, शहद में लिपटे बर्फ के टुकड़े, रैफलेसिया फूल और सूखे हाथी के गोबर से मिठाइयां बनाई जा रही हैं. रेस्टोरेंट 14 व्यंजनों के साथ एक थाली परोस रहा है. 

इस थाली की कीमत 3,888 युआन यानी लगभग 47,000 रुपये है. इस थाली को खाने के लिए लोग पूरे परिवार के साथ खाने के आ रहे हैं. रेस्त के बाहर लोगों की भीड़ लगी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के ब्लांग जाति से ताल्लुक रखने वाला एक शख्स इस रेस्टोरेंट को चला रहा है. जिसने फ्रांस के शेफ रख हुए हैं. जो लोग हाथी के गोबर को पहले सुखाते हैं. उसके अंदर के कीटाणओं को खत्म करते हैं. फिर उसको पीसकर व्यंजन तैयार करते हैं. इनमें सबसे खास हाथी के गोबर का बना लड्डू है, जो बहुत स्वादिष्ट बताया जा रहा है.

कैनोपिया रेस्टोरेंट मिठाइयां बनान के लिए हाथी के गोबर को अलावा हर्बल परफ्यूम, फलों के जैम, पराग और शहद के शर्बत का भी इस्तेमाल कर रहा है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement