Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

दो गाड़ियों को बीच से चीरते हुए निकल गई SUV, सड़क हादसे का वीडियो देख सहम जाएंगे आप

Viral वीडियो की शुरुआत में आपको सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियां नजर आएंगी. वहीं, उन गाड़ियों के बराबर से कुछ लोग गुजर रहे होते हैं. तभी वहां कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था.

दो गाड़ियों को बीच से चीरते हुए निकल गई SUV, सड़क हादसे का वीडियो देख सहम जाएंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ बेदह प्यारे तो कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि उन्हें देख किसी का भी दिल दहल जाए. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो इतना डरावना है कि इसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. कुछ पल के लिए तो आपको समझ ही नहीं आएगा कि आखिर यह हुआ क्या.

वायरल वीडियो एक सड़क हादसे का है जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा. आपने रोड एक्सीडेंट के कई सारे खतरनाक वीडियो देखे होंगे लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपको कई रातों तक नींद नहीं आएगी. यकीन मानिए इतना घातक एक्सीडेंट आपने आज तक नहीं देखा होगा.

यह भी पढ़ें- Boyfriend से 'अश्लील' बातें नहीं करने देता था पति, महिला ने 28 बार झूठे केस में भिजवाया जेल 

क्या है पूरा मामला?
वीडियो की शुरुआत में आपको सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियां नजर आएंगी. वहीं, उन गाड़ियों के बराबर से कुछ लोग गुजर रहे होते हैं. तभी वहां कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था.

यहां देखें वीडियो-

 

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मात्र 10 सेकेंड के अंदर एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे खड़ी कारों को बीच से फाड़ते हुए निकल जाती है. यह दृश्य इतना खतरनाक है कि इसे देख किसी कि भी चीखें निकल जाएं. वीडियो @Accidentologia_ नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है जिसे देख हर कोई हैरान है.

यह भी पढ़ें- Video: मरने के बाद भी 'आखिरी गोल' कर गया शख्स! ताबूत पकड़ फूट-फूटकर रोए दोस्त  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement