Advertisement

Admit Card पर स्टूडेंट की जगह छपी Sunny Leone की ऐसी फोटो

कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन ने आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा विभाग ने कैंडिडेट्स की फोटे के बजाए Sunny Leone की तस्वीर लगाई है.

Admit Card पर स्टूडेंट की जगह छपी Sunny Leone की ऐसी फोटो

Admit Card पर नजर आई Sunny Leone की फोटो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक (Karnataka) में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है. सूबे में शिक्षक भर्ती परीक्षा (Karnataka Teachers Recruitment examination) के लिए एक कैंडिडेट को जारी किए गए एडमिट कार्ड (Admit Cards) में एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) की तस्वीर दिखाई दे रही है. कथित एडमिट कार्ड का स्क्रीनग्रैब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसके बाद राज्य के शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए थे.

कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा विभाग ने उम्मीदवार की फोटो के बजाय हॉल टिकट पर एक्स एडल्ट स्टार की तस्वीर छापी थी. नायडू ने कन्नड़ में ट्वीट किया, "शिक्षक भर्ती हॉल टिकट में उम्मीदवार की फोटो के बजाय शिक्षा विभाग ने ब्लू फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन की फोटो छापी थी. हम उस पार्टी से क्या उम्मीद कर सकते हैं, जिसने विधानसभा के अंदर ब्लू फिल्में देखीं." 

ये भी पढ़ें - Alert! जानलेवा हैं ये 8 पेड़-पौधे, इलाज न मिले तो मर भी सकता है आदमी

नायडू के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीसी नागेश के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, "उम्मीदवार जो फोटो अपलोड करता है सिस्टम उस फाइल किए गए फोटो को अटैच करता है उसे छाप देता है. जब हमने उम्मीदवार से पूछा कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई है, तो उसने कहा."

यह भी पढ़ें: Alert! जानलेवा हैं ये 8 पेड़-पौधे, इलाज न मिले तो मर भी सकता है आदमी 

कर्नाटक शिक्षा विभाग ने कहा कि वह मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज करेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement