Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

UPPCS परीक्षा में देवरानी और जेठानी का जलवा, एक बनी DSP तो दूसरी प्रिंसिपल

UPPCS Success Story: देवरानी और जेठानी ने एक साथ यूपीपीएससी परीक्षा दी थी. दोनों को ही इसमें सफलता मिली है.  

UPPCS परीक्षा में देवरानी और जेठानी का जलवा, एक बनी DSP तो दूसरी प्रिंसिपल

देवरानी नमिता शरण और जेठानी शालिनी श्रीवास्तव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः यूपी पीसीएस परीक्षा (UPPSC Exam) में जेवरानी और जेठानी की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया है. दोनों ने एकसाथ परीक्षा दी थी. परीक्षा का जब नतीजा आया तो दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. देवरानी को यूपी पुलिस में डीएसपी का पद मिला तो जेठानी प्रिंसिपल बन गईं. दोनों की इस जोड़ी की काफी चर्चा हो रही है. 

देवरानी और जेठानी दोनों उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली है. दोनों ने 2018 में पीसीएस परीक्षा पास की थी. बता दें कि देवरानी का नाम नमिता शरण है जबकि जेठानी का नाम शालिनी श्रीवास्तव है. शालिनी परीक्षा को पास कर प्रिंसिपल बन गई हैं. जबकि इससे पहले वाराणसी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में असिस्टेंट टीचर के पद काम कर रही थीं. अब उसी स्कूल में वह प्रिंसिपल बन गई. शालिनी की शादी 2011 में हुई थी. उन्होंने शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई को जारी रखा और यूपी पीसीएस परीक्षा की तैयारी करती रहीं. 2018 पीसीएस परीक्षा के जब नतीजे आए तो उसमें वह सफल रहीं. शालिनी का यह दूसरा प्रयास था. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में MCD चुनाव की कम वोटिंग से किसे नुकसान? AAP या BJP किसे होगा फायदा

देवरानी बनीं डीएसपी
जेठानी ने तो परीक्षा में कमाल दिखाया ही लेकिन देवरानी भी उनसे पीछे नहीं रहीं. देवरानी नमिता शरण डीएसपी बन गई. नमिता और उनके पति दोनों बैंक में पीओ थे. नमिता ने बैंक में नौकरी के साथ ही अपनी पढ़ाई जारी रखी. यूपीपीसीएस 2018 परीक्षा में उन्हें भी सफलता मिली और डीएसपी बन गईं. वह अपने परिवार के साथ अब गोरखपुर में रहती हैं. बता दें कि शालिनी को जहां दूसरे प्रयास में सफलता मिल गई वहीं नमिता का यह तीसरा प्रयास था. नमिता 18वीं रैंक आई थी. नमिता का इससे पहले 2016 में बिहार में जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर चयन हुआ. वहीं 2017 में यूपी में जिला खाद्य विपणन अधिकारी के पद पर चयन हुआ था.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement