Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: उज्जैन महाकाल मंदिर में मची भगदड़, पैरों की नीचे दबी बुजुर्ग महिला

मंदिर में हुई इस धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो‌ रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला नीचे गिरती है तो उठ ही नहीं पाती.

Video: उज्जैन महाकाल मंदिर में मची भगदड़, पैरों की नीचे दबी बुजुर्ग महिला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उज्जैन के ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. मंदिर समिति अब लगातार बढ़ती भीड़ की वजह से बाबा के दर्शन के लिए अलग-अलग वीआईपी टिकटों के जरिए परिसर में भक्तों का प्रवेश कर रही है. मंदिर परिसर में 251 की रसीद के साथ मानसरोवर द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है और 1,500 की वीआईपी रसीद लेने वालों को गर्भगृह से दर्शन कराए जा रहे हैं.

इस तरह मंदिर ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं इसके बावजूद बीते शुक्रवार 28 अक्टूबर को जब भक्तों की भीड़ मंदिर से दर्शन करके कार्तिकेय मंडपम से बाहर निकल रही थी तब यहां कुछ भक्तों ने बेरेगेटिंग हटाकर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की. इस घटना के दौरान भक्तों के बीच धक्का मुक्की होने लगी.

यह भी पढ़ें: ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ #BoycottCadbury, पीएम मोदी से है कनेक्शन

मंदिर में हुई इस धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो‌ रहा है. धक्का मुक्की के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर जाती है और अन्य श्रद्धालुओं के पैरों के नीचे दब जाती है. बाद में वहां मौजूद कुछ भक्तों ने महिला को उठाया. इस घटना के दौरान कई सुरक्षाकर्मी भीड़ पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. महिला इस हादसे के बाद सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें: भगत सिंह की फांसी वाले सीन की रिहर्सल कर रहा था बच्चा, फंदे से लटक कर बच्चे की मौत

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement