ट्रेंडिंग
आप देखेंगे कि स्पाइडर मैन छलांग तो सही लगाता है, हवा में करतब भी करता है लेकिन आखिर में बिल्डिंग से टकरा जाता है.
डीएनए हिंदी: फिल्मी पर्दे पर सीन कितने मजेदार नजर आते हैं. सुपरहीरो एक जगह से छलांग लगाकर दूसरी जगह पहुंचते हैं. ऊंची-ऊंची बिल्डिंग से कूदते हैं लोगों की जान बचाते हैं लेकिन क्या यह सब सच में इतना आसान होता है? इसका जवाब है ना...इतने मुश्किल सीन कभी तो क्रोमा और कभी पूरे टेक्निकल सपोर्ट की मदद से किए जाते हैं लेकिन इनमें भी कभी-कभी गड़बड़ हो जाती है. अब जरा सोचिए एक जरा सी चूक इन्हें कितनी भारी पड़ती होगी. इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन सुपरहीरो की मुसीबतें भी अलग लेवल की होती हैं. इनकी मुसीबत या यूं कहिए कि स्टंट फेल होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: OMG! 10 तोला सोना लेकर भागा चूहा, पुलिस ने गटर में घुसकर निकाला बाहर
इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्पाइडर मैन का कॉस्ट्यूम पहने स्टंटमैन हारनेस से बंधा है. उसके लिए सब कुछ सेट कर लिया गया है. वह जानता है कि जब वह एक तरफ से कूदेगा तो दूसरी तरफ लैंड करने पर यह शॉट पूरा होगा लेकिन यह सब इतना आसान नहीं है. कभी-कभी स्टंट फेल हो जाता है. जैसे कि इस बार हुआ. आप देखेंगे कि स्पाइडर मैन छलांग तो सही लगाता है, हवा में करतब भी करता है लेकिन आखिर में बिल्डिंग से टकरा जाता है. नीचे खड़े लोग यह सब देखते ही रह जाते हैं.
असली नहीं है यह स्पाइडरमैन
यह वीडियो अमेरिका के डिज्नी कैलिफोर्निया स्थित एडवेंचर पार्क का है. इसमें एक रोबोट को स्पाइडर मैन के कपड़े पहनाकर स्टंट करवाया गया लेकिन स्टंट फेल होने पर सभी की सांसें थम गईं. इस एक्सीडेंट का वीडियो वहां मौजूद एक शख्स ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और फिर उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: बच्चा कहां से आता है ? अब इस सवाल पर बच्चों से नजरें चुराने की जरूरत नहीं
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.