Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

आसमान में उड़ती फ्लाइट की उखड़ गई खिड़की, यात्रियों की हो गई हालत खराब, VIDEO देख हैरान हो जाएंगे आप

गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG-1080 के दौरान एक खिड़की का अंदरूनी फ्रेम (कॉस्मेटिक कवर) हवा में ढीला होकर उखड़ गया, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई.

Latest News
आसमान में उड़ती फ्लाइट की उखड़ गई खिड़की, यात्रियों की हो गई हालत खराब, VIDEO देख हैरान हो जाएंगे आप

Plane window comes off

Add DNA as a Preferred Source

गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हवा में उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की का फ्रेम ढीला होकर उखड़ गया. यह घटना यात्रियों के लिए कुछ क्षणों के लिए दहशत भरी जरूर रही, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ. 

क्या है घटना? 

वायरल हो रहा वीडियो स्पाइसजेट की 90-सीटर फ्लाइट SG-1080 का बताया जा रहा है. यह फ्लाइट गोवा से पुणे जा रही थी, जब बीच रास्ते में एक खिड़की का अंदरूनी फ्रेम ढीला होकर निकल गया. घटना के दौरान यात्री हतप्रभ रह गए और केबिन में कुछ देर के लिए हलचल मच गई. हालांकि, यह फ्रेम खिड़की के अंदरूनी हिस्से का 'कॉस्मेटिक कवर' था, ना कि बाहरी कांच या संरचनात्मक भाग. 


एयरलाइंस की सफाई 

स्पाइसजेट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, "Q400 विमान में से एक की 'कॉस्मेटिक' (आंतरिक) खिड़की का फ्रेम ढीला हो गया और उड़ान के दौरान अपनी जगह से हट गया." एयरलाइन ने ये भी साफ किया कि ये खिड़की का गैर-संरचनात्मक हिस्सा था, जो केवल छाया और सजावट के उद्देश्य से लगाया गया था. केबिन का दबाव पूरी उड़ान के दौरान सामान्य बना रहा और यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. 

हादसा नहीं, लेकिन चेतावनी 

हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी और विमान को सुरक्षित रूप से पुणे में लैंड करा लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर यात्रियों ने सवाल उठाए कि तकनीकी चेकिंग इतनी ढीली कैसे हो सकती है कि फ्लाइट के दौरान कोई खिड़की उखड़ जाए. एयरलाइन ने बताया कि विमान के लैंड करने के बाद तुरंत तकनीकी जांच की गई और खिड़की के फ्रेम को ठीक कर दिया गया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement