Advertisement

Delhi News: बेटा बना बाप का काल, दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनकी पहचान आदित्य, नितिन और जितेश गुप्ता के रूप में की गई है.

Delhi News: बेटा बना बाप का काल, दोस्तों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के उत्तर पश्चिमी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घटना सोमवार, 14 नवंबर की है और मामला उत्तराखण्ड के चमोली के एक परिवार से जुड़ा है जो अब दिल्ली के सुभाष पैलेस इलाके में रहता है. जब घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची तो एक मकान की चौथी मंजिल पर एक शख्स का खून से लथपथ शव मिला. पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी आरोपियों में से एक मरने वाले शख्स का नाबालिग बेटा भी है. 

मृतक के बेटे ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने पिता की शराब पीने की आदत से परेशान था. आरोपी बेटे ने बताया कि उसका पिता शराब पीकर मां के साथ मारपीट करता था. घर खर्च के लिए उसकी मां और बहन काम करते थे वह इन पैसों की भी शराब पी जाता था. आरोपी बेटे की मां भी परेशान होकर अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी. इस बात से दुखी होकर इसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. 

यह भी पढ़ें: Viral News: ये है दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश, कुत्ते जितना बड़ा है शरीर

जब लड़के ने अपनी परेशानी मकान मालिक को सुनाई तो उसने दो और लोगों को बुलाया फिर इन चारों ने मिलकर रात को इस घटना को अंजाम दिया. चारों ने लाठी डंडों से मार-मार कर इस शख्स की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनकी पहचान आदित्य, नितिन और जितेश गुप्ता के रूप में की गई है. 

यह भी पढ़ें: Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे जूते के लिए दाव पर लगा दी जान, ट्रेन के आते ही...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement