Advertisement

'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल,' गाने पर मासूम बच्ची ने किया डांस, देखें क्यूट वीडियो

Viral Video: बच्ची को डांस करता देख अन्य लोग भी डांस करने लगे. वीडियो को अब तक 35 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.

'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल,' गाने पर मासूम बच्ची ने किया डांस, देखें क्यूट वीडियो

Gadi wala aaya ghar se kachra nikal song video dance 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन आपको न जाने कितने वायरल वीडियो दिखाई देते होंगे. कुछ वीडियो आपको इमोशनल कर जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते. इन दोनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. वायरल वीडियो में एक मासूम बच्ची नाचती हुई दिखाई दे रही है.

सोशल मीडिया की दुनिया में दाखिल होते ही आपको तमाम बच्चों के वीडियो दिखाई देते होंगे. कुछ बच्चों के तो ऐसे वीडियो होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है. कुछ ऐसा है कि यह वीडियो सामने आया है. जिसमें एक लड़की गली में आए कचरे वाली गाड़ी में बज रहे गाने पर प्यारा सा डांस करती दिख रही है. बच्ची को देखकर उसके आसपास वाले लोग भी उसे उत्साहित करते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कूड़ा बीनने वाले को मिल गए 30 लाख के डॉलर, पुलिस भी रह गई हैरान  

इस गाने पर बच्ची ने किया प्यारा सा डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी गली में आई हुई है. जिसमें 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' गाना बज रहा है. ऐसे में एक मासूम बच्ची अपने परिजन के साथ कूड़ा देने आई हुई है और वह गाना सुनकर नाचने लगती है. वह अपना दोनों हाथ उठाकर डांस करने लगती है, उसे इस बात की फिक्र बिल्कुल नहीं है कि आसपास के लोग उसे देख रहे हैं. वह मस्ती में झूम कर डांस करती दिख रही.

ये भी पढ़ें: दिवाली की छुट्टी में हर कोई निकला घर जाने के लिए, एक्सप्रेसवे पर लगा इतना लंबा जाम, डरा देगा वीडियो

वीडियो देख लोगों ने लुटाया प्यार

वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कचरा फेंकने के लिए बाहर निकले लोग बच्ची को देखकर खुश हो रहे हैं. कुछ लोग बच्ची को उत्साहित करने के लिए खुद भी करने लगे, इस बीच देखा गया कि गाड़ी का ड्राइवर भी बाहर आकर कुछ सेकेंड के लिए डांस करने लगा. डांस करती बच्ची का वीडियो किसी ने कैमरे में कैद कर लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को अब तक 35 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किया है. वायरल वीडियो देखकर कुछ लोगों ने कहा कि आज इस वीडियो ने दिन बना दिया तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि बच्ची को देखकर बड़े भी बच्चे बन गए. एक यूजर ने लिखा कि कुछ भी हो लेकिन इस गाने में वाइब तो है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement