Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

इस इंफ्लुएंसर को नहीं पता अमिताभ बच्चन कौन हैं, सोशल मीडिया पर मांगा उनका बनाया पापड़ तो लोगों ने ले लिए मजे

सोशल मीडिया पर एक इंफ्लुएंसर ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर देख कर पूछा, ये कौन हैं? जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स के साथ जवाब देना शुरू कर दिया. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है.

Latest News
इस इंफ्लुएंसर को नहीं पता अमिताभ बच्चन कौन हैं, सोशल मीडिया पर मांगा उनका बनाया पापड़ तो लोगों ने ले लिए मजे

अमिताभ बच्चन

Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को नहीं पहचान पा रही हैं. डेनमार्क की रहने वाली Frederikke नाम की इस इंफ्लुएंसर ने नेपाल से खरीदे एक पापड़ पैकेट पर अमिताभ की तस्वीर देखकर पूछा, 'ये कौन हैं और इतना बढ़िया पापड़ बनाते कैसे हैं?' इसके बाद इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. 


डेनमार्क की रहने वाली और खाने की शौकीन इंफ्लुएंसर Frederikke, जो इंस्टाग्राम पर bhukkad_bidesi नाम से फेमस हैं, हाल ही में नेपाल घूमने गई थीं. वहीं से उन्होंने कुछ बिकाजी मूंग डाल पापड़ खरीदे. जब उन्होंने उन पापड़ों का एक वीडियो पोस्ट किया, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि ये इतना वायरल हो जाएगा. अपने वीडियो में Frederikke ने एक पापड़ को पैकेट से निकाला, इलेक्ट्रिक स्टोव पर सेंका और खाते हुए पूछा, 'ये कौन आदमी है और ये इतने टेस्टी पापड़ कैसे बनाते हैं? मजेदार बात ये रही कि पापड़ के पैकेट पर तस्वीर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की थी, जिन्हें पूरी दुनिया जानती है, लेकिन Frederikke ने शायद मजाक में या सच में उन्हें नहीं पहचाना. 


यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने निकाली गुटखे की पुड़िया, वीडियो देख बोले लोग- दीदी आज तो छोड़ देतीं!


कमेंट्स और मीम्स की बारिश

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Frederikke (@bhukkad_bidesi)

बस फिर क्या था, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया कमेंट्स और मीम्स की बारिश कर दी. किसी ने लिखा, हां, ये पापड़ अमिताभ जी खुद अपने मुंबई वाले बंगले में बनाते हैं, हाथ से रोल करते हैं. एक और यूज़र ने कहा, वो इंडिया गेट पर बासमती चावल भी उगाते थे. हालांकि ये सब हंसी-मजाक में हुआ, लेकिन एक बात तय है, अमिताभ बच्चन अब पापड़ वाले अंकल के नाम से भी जाने जाएंगे. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement