Advertisement

Video: सो रही थी महिला मुंह में घुस गया 4 फीट लंबा सांप, डॉक्टर्स ने कुछ यूं निकाला बाहर

यह वीडियो 17 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. डॉक्टर्स को महिला के मुंह से सांप निकालता देख आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

Video: सो रही थी महिला मुंह में घुस गया 4 फीट लंबा सांप, डॉक्टर्स ने कुछ यूं निकाला बाहर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सांप के एक से बढ़कर एक खतरनाक वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं इसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वीडियो में डॉक्टर्स एक महिला के मुंह से एक खतरनाक सांप निकालते हुए दिख रहे हैं. डॉक्टरों ने रूस की इस महिला के मुंह से कोई छोटा मोटा नहीं बल्कि खतरनाक और करीब 4 फीट लंबा सांप निकाला. ये सांप महिला के मुंह में तब घुसा जब वह गहरी नींद में सो रही थी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ऑपरेशन थियेटर में बेहोश लेटी हुई है. डॉक्टर्स इसके मुंह से सर्जरी करके सांप को बाहर निकाल रहे हैं. एक महिला डॉक्टर सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट को महिला के मुंह में डालकर सांप को बाहर निकाल रही है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सांप महिला के मुंह से बाहर निकलते ही डॉक्टर पर हमला कर देता है. हालांकि डॉक्टर अपनी चतुराई से पीछे हट जाती है और सांप के हमले से बच जाती है.

यह भी पढ़ें: Fight Video: शादी में बिन बुलाए पहुंचा पड़ोसी तो दुल्हन के बाप ने कर दिया हंगामा

सोशल मीडिया पर वायरल इस खतरनाक वीडियो को ट्विटर पर Fascinating Facts नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'डॉक्टरों ने महिला के मुंह से 4 फीट लंबा सांप बाहर निकाला. जब महिला हो रही थी तब यह उसके मुंह में घुस गया था.' वीडियो को 17 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और करीब 38 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा 'कोई इतनी गहरी नींद में कैसे हो सकता है कि इतना लंबा सांप मुंह में चला जाए और पता भी न चले.'

यह भी पढ़ें: Viral: बस में लैपटॉप चलाना पड़ा भारी, कंडक्टर ने आकर मांग लिए पैसे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement