ट्रेंडिंग
4 साल के बच्चे को काटने के बाद सांप एक मिनट के अंदर मर गया. बच्चे के परिजन सांप को भी साथ लेकर अस्पताल पहुंचे थे.
डीएनए हिंदी: गोपालगंज में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक बच्चे को काटने के बाद सांप मर गया. यह मामला जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी गांव का है. बच्चा घर के दरवाजे के पास खेल रहा था. अचानक मासूम को एक जहरीले सांप ने डस लिया. सभी लोग परेशान हो गए लेकिन हैरानी तब हुई जब सांप के काटने के बाद बच्चा तो ठीक रहा लेकिन सांप मर गया. परिजन बच्चे को लेकर तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां बच्चे को डॉक्टर ने स्वस्थ्य बताया .
बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी रोहित कुशवाहा का 4 साल के बेटे अनुज कुमार पिछले 2 महीने से अपने नाना मुनिद्र प्रसाद के घर कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी पूर्व टोला गांव में अपनी मां के साथ गया था. इसी बीच 22 जून की शाम वह अपने घर के पास खेल रहा था तभी एक जहरीले सांप ने बच्चे को डस लिया. बच्चे ने जब रोते हुए अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने देखा कि सांप की वहीं पर मौत हो गई है और वह वहीं पड़ा हुआ है. फिलहाल इस घटना के बाद परिजन तत्कल बच्चे को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टर अब मासूम की देखरेख कर रहे हैं. परिजन बच्चे के साथ-साथ मरे हुए सांप को लेकर भी पहुंचे थे. इसे देखने के लिए वहां भीड़ उमड़ पड़ी.
यह भी पढ़ें: Mia Khalifa की वजह महंगा पड़ गया हनीमून, पत्नी ने करवा दिया लाखों का खर्च
सांप की मौत की जानकारी जिसे भी पता चली उसने भरोसा नहीं किया. परिजन बता रहे हैं कि बच्चे को काटने के बाद सांप एक मिनट में ही वहीं पर मर गया. पूरा मामला अब कौतूहल का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: Ayodhya: राम की पैड़ी में पति-पत्नी ने किया किस, नाराज लोगों ने कर दी पिटाई
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.