Advertisement

Petrol Pump पर जलाई सिगरेट, हो गया धमाका, हादसे का वीडियो वायरल

Viral वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे शख्स की जरा सी लापरवाही की उसे कितनी बड़ी सजा भुगतनी पड़ी. देखते ही देखते पूरे पेट्रोल पंप आग की लपटें उठ गईं.

Petrol Pump पर जलाई सिगरेट, हो गया धमाका, हादसे का वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पेट्रोल पंप के पास सिगरेट पीने की मनाही कोई नई बात नहीं है. देश-दुनिया के हर पेट्रोल पंप पर यह चेतावनी बड़े-बड़े अक्षरों में लिखी होती है. बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. महीने में एक ना एक ऐसी खबर सामने आ ही जाती है जब दबंग पेट्रोल भरवाते समय सिगरेट जलाने से रोकने पर पेट्रोल पंप कर्मियों पर ही हाथ उठा देते हैं. हालांकि, बाद में उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला अब रूस से सामने आया है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हुआ यूं कि रूस के चेल्याबिंस्क शहर के पेट्रोल पंप पर एक शख्स अपनी गाड़ी में फ्यूल भर रहा होता है. थोड़ी देर बाद शख्स अपनी जेब से सिगरेट निकालकर मुंह में लगाता है. अब सिगरेट खुद तो जलने से रही, इसके लिए वो लाइटर भी जलाता है. फिर क्या था जैसे ही शख्स ने लाइटर चालू किया, पंट्रोल पंप पर आग की लपटें उठने लगीं. वहीं, यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- 'महंगे बैग' को लेकर Mahua Moitra का पलटवार, कहा-झोला लेकर आए थे, झोला लेकर चल पड़ेंगे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे शख्स की जरा सी लापरवाही की उसे कितनी बड़ी सजा भुगतनी पड़ी. देखते ही देखते पूरे पेट्रोल पंप आग की लपटें उठ गईं. यह देख शख्स घबराहट के चलते इधर-उधर भागने लगा. आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स सबसे पहले पेट्रोल के पाइप को गाड़ी से बाहर निकालता है, इससे वहां आग और बढ़ जाती है. इसके बाद वह बिना कुछ सोचे आग लगी गाड़ी को पंप से लेकर भाग निकलता है. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स की गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह जल रहा होता है. ऐसे में गाड़ी के अंदर मौजूद रहना किसी बड़ी अनोहोनी को दावत देने जैसा ही था. वहां से निकलने के बाद शख्स के साथ क्या हुआ यह कहना तो मुश्किल है लेकिन उसके जाने के बाद वहां मौजूद एक अन्य शख्स समझदारी दिखाते हुए Fire Extinguisher की मदद से आगे पर काबू पा लेते हैं और इस तरह यहां एक बड़ा हादसा टल जाता है. 

यह भी पढ़ें- Viral Video: बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई मां, लगा दी जान की बाजी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement