Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

जब चाउमीन को गंगा स्न्नान कराने लगा दुकानदार, वीडियो देख कभी नहीं खाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप कभी भी चाऊमीन नहीं खाएंगे. वीडियो देखकर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

जब चाउमीन को गंगा स्न्नान कराने लगा दुकानदार, वीडियो देख कभी नहीं खाएंगे
Chowmein Shop Trending Video
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुछ लोगों को घर से ज्यादा बाहर का खाना खूब पसंद आता है. स्ट्रीट फूड के नाम पर लोग चाऊमीन से लेकर बर्गर और न जाने क्या-क्या खाते रहते हैं. कई बार यह जानने के बाद भी की स्ट्रीट फूड दुकानदार नहीं बनाता है, उसके बाद भी लोग मानते नहीं हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका मन कभी भी चाऊमीन खाने के लिए नहीं करेगा. आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो में क्या है... 

सोशल मीडिया पर आए दिन खाने पीने से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी खाने के नाम पर एक्सपेरिमेंट करते लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी सफाई से स्ट्रीट फूड न बनाते दुकानदार का वीडियो वायरल हो जाता है. एक ऐसे ही चाऊमीन बनाने वाले दुकानदार का वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर आप पक्का कहेंगे कि आज के बाद तो चाऊमीन की दुकान की तरफ देखेंगे भी नहीं. 

ये भी पढ़ें: कागजों में मृत घोषित था बुजुर्ग, 13 साल बाद मंत्री ने बुलाकर कहा 'मुबारक हो, आप जिंदा हो गए हैं'

नदी में डुबोया चाऊमीन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग नदी किनारे खड़े हुए हैं. इस बीच एक दुकानदार प्लास्टिक की टोकरी में चाऊमीन लेकर पहुंचता है और फिर उसे टोकरी सहित पानी में तीन-चार बार डूबा देता है. इसके बाद नूडल्स की टोकरी लेकर वह बाहर चला जाता है. जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में यह भी देखा गया कि आसपास खड़े लोगों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुकानदार नूडल्स नदी में डुबो रहा है. 

ये भी पढ़ें: ट्रेन बनी मंडप, यात्री बने बाराती, भीड़ के बीच ही मांग में भर दिया सिंदूर, VIDEO वायरल

 

वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किया हुआ है. कुछ लोगों ने वायरल वीडियो पर लिखा कि वह आदमी नूडल्स को गंगा स्नान कर रहा है तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि स्ट्रीट विंटर अपने भोजन की तैयारी में बहुत अनहेल्दी होते हैं. कुछ यूज़र ने कहा कि यह वीडियो बहुत ज्यादा चाऊमीन खाने वाले लोगों तक जरूर पहुंचना चाहिए तो वहीं एक यूजर ने कहा कि भाई इतनी गंदगी देखकर तो मैं कभी भी चाऊमीन नहीं खाऊंगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement