Advertisement

पति के साथ वीडियो बनाकर लाखों में कमाती है ये महिला, मौज मस्ती में जी रही है अपनी जिंदगी

Shilpa Khatwani and Sajid Shahid: सोशल मीडिया इंफ्लूंसर साजिद शाहिद (Sajid Shahid) और शिल्पा खतवानी (Shilpa Khatwani) की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं. इनके वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते रहते हैं.

पति के साथ वीडियो बनाकर लाखों में कमाती है ये महिला, मौज मस्ती में जी रही है अपनी जिंदगी

Sajid Shahid Shilpa Khatwani

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया के दुनिया में कई इंफ्लुएंसर हैं. जो अपने कंटेंट के दम पर हर महीने लाखों कमा रहे हैं. हम आपको ऐसी ही एक मीडिया इंफ्लुएंसर के बारे में बताने जा रहे हैं. जो अपने फनी वीडियो के जरिए लाखों कमा रही हैं. उनके वीडियो को लोग मिलियंस की संख्या में देखते हैं. हम यहां पर सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम पर धमाल मचाने वाली शिल्पा खतवानी (Shilpa Khatwani)  की बात कर रहे हैं. जो अपने पति साजिद शाहिद (Sajid Shahid) के साथ वीडियो बनाती हैं.

सोशल मीडिया पर शिल्पा खतवानी और साजिद शाहिद की जोड़ी खूब मशहूर है. यह दोनों अपने फनी कंटेंट को पहचाने जाते हैं. शिल्पा खतवानी अपने पति  साजिद शाहिद के अलावा अपनी बड़ी बेटी सेहर शाहिद के साथ भी वीडियो बनाती हैं. शिल्पा खतवानी और साजिद शाहिद अपने यूट्यूब चैनल पर मजेदार वीडियोस के साथ डेली ब्लॉगिंग भी करते हैं. इससे यह कपल हर महीने लाखों की कमाई कर रहा है. 

इसे भी पढ़ें- Telangana Politics: कांग्रेस पर गरम, बीजेपी पर नरम, कौन सा राजनीतिक दांव खेल रहे हैं के चंद्रशेखर राव?

 

सोशल मीडिया पर फेमस है शिल्पा खतवानी और साजिद शाहिद की जोड़ी 

सोशल मीडिया पर इस कपल की जोड़ी खूब फेमस है. यह अपने वीडियोस में परिवार में होनी वाली नोकझोंक के बड़े ही मजेदार अंदाज में दिखाते हैं. इस कपल ने कई ऐसे वीडियो बनाये हैं, जिमसें पति अपनी पत्नी से बहुत डर रहा होता है. इस तरह के इनके फनी कंटेंट को खूब पसंद किया जाता है. इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो हैं. जिन्हें एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम पर इनके फॉलोवर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर  शिल्पा खतवानी के 3 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं, वहीं, साजिद शाहिद के 6.67 लाख फॉलोवर्स हैं. इनके यूट्यूब चैनल पर भी लाखों सब्सक्राइबर्स हैं. 

 

इसे भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: सिर्फ गुजरात नहीं आपके राज्य में भी पड़ेगा बिपरजॉय तूफान का असर, आसमान में होगा बड़ा खेल

 

इस गाने में भी आ चुके हैं नजर 

 साजिद शाहिद और शिल्पा खतवानी की जोड़ी मशहूर सिंगर अल्तमश फरीदी के गाने में नजर आ चुके हैं. यह जोड़ी 'तबाह कर गए' में दिखे थे. इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद भी किया था. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement