Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

OMG! शिखर धवन को क्यों आ या गुस्सा, हालचाल पूछने पर जड़ दिए दो तमाचे

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि शिखर धवन पहले कुछ कहते हैं. इसके बाद एक शख्स आकर हालचाल पूछता है और 'गब्बर' उस पर हाथ उठा देते हैं.

OMG! शिखर धवन को क्यों आ या गुस्सा, हालचाल पूछने पर जड़ दिए दो तमाचे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शिखर धवन को गुस्सा क्यों आया ? उन्होंने इस शख्स को थप्पड़ क्यों जड़ा? ऐसी क्या बात हो गई जो हालचाल पूछने पर भड़क गए शिखर धवन? कौन था जिसे थप्पड़ पड़ा? ये सभी सवाल लाजमी हैं. भई ऐसे थोड़े ही होता है कि कोई किसी को थप्पड़ जड़ दे. पढ़कर आप जरूर सोच रहे होंगे कि मामला क्या है? लेकिन घबराइए मत...आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.

जी हां दरअसल यह  गुस्सा असली नहीं बल्कि एक रील के लिए था. शिखर धवन इस वीडियो में कहते हैं, जब कोई गब्बर बुलाता है तो अच्छा लगता है, बहुत अच्छा लगता है...इतने में दूसरा शख्स फ्रेम में आता है और कहता है, 'कैसे हो शिखर भाउ' बस यह सुनते ही शिखर एक के बाद एक उसके मुंह पर चमाट जड़ देते हैं और फिर कैमरा को देखते हुए मूंछों को ताव देते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: 'सोना कितना सोना है' पर नाचीं धनश्री वर्मा, लोगों ने यजुवेंद्र चहल को याद कर किए मजेदार कमेंट

कुछ लोगों को वीडियो बड़ा मजेदार लगा तो कुछ गब्बर की परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े करते दिखे. मेहर ने लिखा, गब्बर भी रील खराब करता है साला. मिनाज ने लिखा, ये बहुत ज्यादा ही बढ़िया था गब्बर भाउ. अखिलेश ने लिखा, जब लोग मुझे गब्बर की जगह शिखर बुलाते हैं तो लगता है जल्दबाजी में गलत हो गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ये नहीं सुना तो क्या सुना, अंग्रेजी गाने और भारतीय संगीत का जबरदस्त मैशअप

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement