Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Ashneer Grover ने कम किया 10 किलो वजन, फोटो देख लोग बोले- भाई क्या कर रहा है ?

अशनीर के कई सारे डायलॉग पर मीम वायरल होते रहते है जो लोगों को खूब पसंद आते हैं लेकिन इस बार वह सोशल मीडिया पर किसी और वजह से चर्चा में हैं.

Ashneer Grover ने कम किया 10 किलो वजन, फोटो देख लोग बोले- भाई क्या कर रहा है ?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में अशनीर ग्रोवर पहले के मुकाबले काफी फिट नजर आ रहे हैं. अशनीर ग्रोवर एक बिजनेसमैन हैं और वह रिएलिटी टेलीविजन शो Shark Tank India में जज के रूप में भी नजर आ चुके हैं. अशनीर ग्रोवर ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम किया है.

अशनीर ग्रोवर शो में अपने स्टाइलिश और बोलने के अंदाज की वजह से काफी फेमस हैं. अशनीर के कई सारे डायलॉग पर मीम वायरल होते रहते है जो लोगों को खूब पसंद आते हैं लेकिन इस बार वह सोशल मीडिया पर किसी और वजह से चर्चा में हैं. अशनीर इस बार अपना वजन कम करने को लेकर खबरों में बने हुए है. अशनीर ने अपने वजन कम करने के खास टिप्स भी बताए हैं. एक बार पहले भी अशनीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अपने फिट रहने के सीक्रेट्स को बताया था.

यह भी पढ़ें: खाना खाकर खराब हुआ पेट तो महिला ने Zomato को याद दिला दी नानी

यह भी पढ़ें: Video: मेट्रो स्टेशन की तारों में फंसा कबूतर, पुलिसवाले ने यूं बचाई जान

इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए अशनीर ग्रोवर ने लिखा, "10 किलो वजन कम कर लिया, अनुशासन और जिद'' अशनीर ग्रोवर के इस फोटो को 75 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. अशनीर की इस फोटो पर लोगों के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने लिखा 'भाई क्या कर रहा है तू?' यह अशनीर ग्रोवर का उनके शो शार्क टैंक इंडिया का सबसे फेमस डायलॉग है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement